Amar Ujala Ltd

08/09/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/09/2026 07:18

'हम डॉन हैं, मां वकील है, जज से सेटिंग है' कहकर नौवीं कक्षा के छात्र से मारपीट, धमकी से डरा युवक; छोड़ा स्कूल

{"_id":"6a7860fdf118506c1206a8fa","slug":"student-was-beaten-after-being-accused-of-being-a-don-his-mother-a-lawyer-and-having-connections-with-a-judge-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हम डॉन हैं, मां वकील है, जज से सेटिंग है' कहकर नौवीं कक्षा के छात्र से मारपीट, धमकी से डरा युवक; छोड़ा स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

'हम डॉन हैं, मां वकील है, जज से सेटिंग है' कहकर नौवीं कक्षा के छात्र से मारपीट, धमकी से डरा युवक; छोड़ा स्कूल

Sun, 09 Aug 2026 04:45 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 09 Aug 2026 04:45 PM IST
सार

रायपुर के एक स्कूल में छात्र से मारपीट और उसका वीडियो वायरल करने का मामला सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया है। आरोप है कि स्कूल के कुछ छात्रों ने बाहरी युवकों की मदद से नौवीं कक्षा के छात्र की पिटाई कराई। घटना के बाद छात्र ने स्कूल छोड़ दिया है।

विज्ञापन
संबंधित थाना क्षेत्र का फोटो - फोटो : अमर उजाला
  • 3
    • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

राजधानी रायपुर के भाठागांव स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में नौवीं कक्षा के एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल में हुए विवाद के बाद कुछ छात्रों ने बाहरी युवकों को बुलाकर छात्र की पिटाई कराई। घटना का वीडियो बनाए जाने के बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने की बात भी सामने आई है। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि छात्र का स्कूल के तीन अन्य छात्रों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी विवाद के बाद संबंधित छात्रों ने स्कूल के बाहर से कुछ युवकों को बुलाया और छात्र को दूसरी जगह ले गए। वहां उसके साथ मारपीट की गई। परिजनों के मुताबिक, छात्र को करीब 20 मिनट तक पीटा गया। इस दौरान एक युवक पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड करता रहा। बाद में कथित तौर पर यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में छात्र को कथित तौर पर डराने-धमकाने और आरोपियों द्वारा खुद को प्रभावशाली बताने की बातें सामने आई हैं। छात्र को कथित तौर पर यह भी कहा गया कि 'हम डॉन हैं, मां वकील है, जज से हमारी सेटिंग है।' मारपीट और धमकी के बाद छात्र इतना डर गया कि उसने घर पहुंचने पर भी परिजनों को घटना की पूरी जानकारी नहीं दी। उसके शरीर पर चोट के निशान देखकर परिवार को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दिन परिजन स्कूल पहुंचे और मामले की जानकारी दी। परिवार का आरोप है कि तत्काल अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्होंने छात्र की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उसका ट्रांसफर सर्टिफिकेट लेकर स्कूल से नाम कटवा लिया। परिजनों का कहना है कि छात्र ने हाल ही में स्कूल में प्रवेश लिया था और उसका किसी विशेष छात्र से कोई गहरा विवाद नहीं था। इसके बावजूद उसे निशाना बनाकर मारपीट की गई और घटना का वीडियो वायरल किया गया। बताया जा रहा है कि घटना 5 अगस्त की है, जबकि मारपीट का वीडियो कुछ दिन बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित छात्र के कुछ दोस्तों ने दूसरे पक्ष के छात्रों के साथ मारपीट कर दी। इससे मामला और तनावपूर्ण हो गया।

मामले में दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिलने की बात पुलिस ने कही है। पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने केस दर्ज कर वायरल वीडियो को जांच का आधार बनाया है। टीआई विनय सिंह बघेल के मुताबिक, दोनों पक्षों की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और वीडियो के आधार पर घटना में शामिल छात्रों तथा बाहरी युवकों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि छात्र को मारपीट के लिए बाहर कौन लेकर गया, वीडियो किसने बनाया और उसे सोशल मीडिया पर किसके द्वारा अपलोड किया गया।
Amar Ujala Ltd published this content on August 09, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 09, 2026 at 13:18 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]