Prime Minister’s Office of India

04/14/2026 | Press release | Distributed by Public on 04/14/2026 15:19

प्रधानमंत्री 15 अप्रैल को कर्नाटक का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री 15 अप्रैल को कर्नाटक का दौरा करेंगे


प्रधानमंत्री मांड्या के श्री क्षेत्र आदिचुंचनगिरी में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का लोकार्पण करेंगे

श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर श्री आदिचुंचनगिरी महासंस्थान मठ के 71वें पीठाधीश्वर श्री श्री श्री डॉ. बालगंगाधरनाथ महास्वामीजी की स्मृति के प्रति समर्पित स्मारक है

प्रधानमंत्री पूर्व प्रधानमंत्री श्री एच. डी. देवेगौड़ा जी के साथ मिलकर "सौंदर्य लहरी और शिव महिम्न स्तोत्रम" नामक पुस्तक का भी विमोचन करेंगे।

प्रविष्टि तिथि: 14 APR 2026 8:36PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 15 अप्रैल 2026 को कर्नाटक का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री पूर्वाह्न लगभग 11 बजे मांड्या जिले के श्री क्षेत्र आदिचुंचनगिरी में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर वह उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।

इस दौरे में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री श्री एच. डी. देवेगौड़ा जी के साथ मिलकर "सौंदर्य लहरी और शिव महिम्न स्तोत्रम" नामक पुस्तक का विमोचन भी करेंगे।

श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर श्री आदिचुंचनगिरी महासंस्थान मठ के 71वें पीठाधीश्वर पूजनीय संत श्री श्री श्री डॉ. बालगंगाधरनाथ महास्वामीजी की स्मृति के प्रति समर्पित स्मारक है। पारंपरिक द्रविड़ वास्तुकला शैली में निर्मित इस मंदिर की स्थापना महान संत के जीवन और विरासत के प्रति श्रद्धांजलि स्वरूप की गई है। यह मंदिर केवल श्रद्धा का केंद्र ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।

श्री श्री श्री डॉ. बालगंगाधरनाथ महास्वामीजी समाज सेवा के प्रति अपने आजीवन समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित थे। उन्होंने अनेक शैक्षणिक संस्थानों और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थापना की। उनका दृढ़ विश्वास था कि समाज की सेवा ही सबसे उच्चतम पूजा है, और उनकी शिक्षाओं ने जाति, पंथ और क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर उठकर लाखों लोगों को प्रेरित किया।

***

पीके/केसी/आरके/डीके


(रिलीज़ आईडी: 2252018) आगंतुक पटल : 10
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Assamese , English , Marathi , Gujarati , Kannada
Prime Minister’s Office of India published this content on April 14, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on April 14, 2026 at 21:19 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]