Prime Minister’s Office of India

04/18/2026 | Press release | Distributed by Public on 04/18/2026 22:22

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन की झलकियां साझा कीं

प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन की झलकियां साझा कीं

प्रविष्टि तिथि: 18 APR 2026 11:55PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन की झलकियां साझा की हैं।

एक्स(X) पर किए गए कई पोस्ट की एक श्रृंखला में श्री मोदी ने कहा;

"महिला आरक्षण का विरोध करके विपक्षी दलों ने संविधान निर्माताओं की भावनाओं का अपमान किया है। देश की नारी शक्ति के स्वाभिमान और आत्मसम्मान पर चोट करने वाले अब माताओं-बहनों और बेटियों के आक्रोश से बच नहीं पाएंगे।"

महिला आरक्षण का विरोध करके विपक्षी दलों ने संविधान निर्माताओं की भावनाओं का अपमान किया है। देश की नारी शक्ति के स्वाभिमान और आत्मसम्मान पर चोट करने वाले अब माताओं-बहनों और बेटियों के आक्रोश से बच नहीं पाएंगे। pic.twitter.com/bEvWmYIlQo

- Narendra Modi (@narendramodi) April 18, 2026

"नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़ा संशोधन भारतवर्ष की नारी को नई उड़ान देने का महायज्ञ था। लेकिन कांग्रेस, TMC, समाजवादी पार्टी और DMK जैसे दलों ने इसकी भ्रूणहत्या कर दी।"

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़ा संशोधन भारतवर्ष की नारी को नई उड़ान देने का महायज्ञ था। लेकिन कांग्रेस, TMC, समाजवादी पार्टी और DMK जैसे दलों ने इसकी भ्रूणहत्या कर दी। pic.twitter.com/EOH9dG0iI9

- Narendra Modi (@narendramodi) April 18, 2026

"मुझे व्यक्तिगत तौर पर आशा थी कि महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस अपने पापों का प्रायश्चित करेगी। लेकिन उसने एक बार फिर इस अवसर को खो दिया।"

मुझे व्यक्तिगत तौर पर आशा थी कि महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस अपने पापों का प्रायश्चित करेगी। लेकिन उसने एक बार फिर इस अवसर को खो दिया। pic.twitter.com/4xPgXQONV0

- Narendra Modi (@narendramodi) April 18, 2026

"नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध की एक बड़ी वजह है- परिवारवादी पार्टियों का डर! उन्हें लगता है कि महिलाएं सशक्त हो गईं, तो उनका नेतृत्व खतरे में पड़ जाएगा।"

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध की एक बड़ी वजह है- परिवारवादी पार्टियों का डर! उन्हें लगता है कि महिलाएं सशक्त हो गईं, तो उनका नेतृत्व खतरे में पड़ जाएगा। pic.twitter.com/Y6nDnN6swS

- Narendra Modi (@narendramodi) April 18, 2026

****

पीके/केसी/पीकेपी


(रिलीज़ आईडी: 2253454) आगंतुक पटल : 5
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Marathi
Prime Minister’s Office of India published this content on April 18, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on April 19, 2026 at 04:22 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]