04/23/2026 | Press release | Distributed by Public on 04/23/2026 04:10
प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में हुई एक दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इस दुखद घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।
प्रधानमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
"उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु से अत्यंत व्यथित हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
इस दुखद हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे: PM @narendramodi"
Deeply anguished by the loss of lives due to the mishap in Mirzapur, Uttar Pradesh. My heartfelt condolences to the bereaved families. Praying for the quick recovery of the injured.
An ex gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each of those who lost…
***
पीके/केसी/आईएम/केएस