08/19/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/19/2026 05:46
सामंथा के बेबीमून ट्रिप की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम- @samantharuthprabhuoffl
एक दूजे में खोए नजर आए सामंथा-राज
सामंथा ने सोशल मीडिया पर अपनी और राज की कई तस्वीरें शेयर की। इन फोटोज में उनका बेबी बंप भी नजर आ रहा है। कई तस्वीरों में कपल एक दूसरे में खोया हुआ नजर आया। एक-दूसरे के साथ वक्त बिताते हुए दोनों बेहद खुश नजर आए।
सामंथा के बेबीमून ट्रिप की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम- @samantharuthprabhuoffl
एक्ट्रेस ने लिखा रोमांटिक कैप्शन
सामंथा ने यह पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, 'सिर्फ हम दोनों'। इसके साथ ही उन्होंने स्टॉपवॉच, ताली बजाते हाथ, बुरी नजर वाली और एंजल बेबी की इमोजी शेयर की।
सामंथा के बेबीमून ट्रिप की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम- @samantharuthprabhuoffl
खाने का लुत्फ उठाते दिखा कपल
एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें शेयर कीं उनमें कपल वियतनाम शहर के अलग-अलग हिस्सों में घूमते देखे। दोनों वहां स्वादिष्ट खाने का लुत्फ उठा रहे हैं। जहां एक तस्वीर में दोनों लाइट्स के बीच खड़े नजर आए तो, वहीं किसी तस्वीर में राज रेस्त्रां टेबल पर बैठकर लैपटॉप पर कुछ काम करते दिखाई दिए।
सामंथा के बेबीमून ट्रिप की तस्वीरें - फोटो : instagram @samantharuthprabhuoffl
दिखा सांमथा का बेबी बंप
एक तस्वीर में वह कमर पर हाथ रखकर बेबी बंप दिखाती नजर आईं। वहीं दूसरी तस्वीर में सामंथा ने वार्डरोब के सामने कैप्चर की।