Amar Ujala Ltd

08/09/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/09/2026 06:52

'हर घर तिरंगा' अभियान: पीएम मोदी बोले- हमारा तिरंगा हमारा गौरव है, देश के लिए सर्वश्रेष्ठ देने की प्रेरणा

{"_id":"6a78741c53519300e1045826","slug":"har-ghar-tiranga-pm-modi-says-national-flag-is-our-pride-inspires-us-to-give-our-best-for-india-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हर घर तिरंगा' अभियान: पीएम मोदी बोले- हमारा तिरंगा हमारा गौरव है, देश के लिए सर्वश्रेष्ठ देने की प्रेरणा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

'हर घर तिरंगा' अभियान: पीएम मोदी बोले- हमारा तिरंगा हमारा गौरव है, देश के लिए सर्वश्रेष्ठ देने की प्रेरणा

Sun, 09 Aug 2026 06:05 PM IST
राहुल कुमार आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 09 Aug 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : ऑल इंडिया रेडियो
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

'हर घर तिरंगा' अभियान आज राष्ट्रप्रेम और जनभागीदारी का एक व्यापक जनआंदोलन बन चुका है। इस साल 9 से 17 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संस्कृति मंत्रालय की एक पोस्ट को रिपोस्ट भी किया।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि हमारा तिरंगा हमारा गौरव है और देश के लिए हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने की निरंतर प्रेरणा है। आइए, हम 'हर घर तिरंगा' अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लें और 'विकसित भारत' के निर्माण में योगदान देने के अपने सामूहिक संकल्प को दोहराएं। खुशी है कि इस वर्ष के प्रयास 'वंदे मातरम' को समर्पित हैं, और वह भी ऐसे समय में जब हम इसकी 150वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, संस्कृति मंत्रालय ने अभियान के वेबसाइट 'हर घर तिरंगा डॉट कॉम' लॉन्च करते हुए कहा कि पिछले 150 वर्षों से 'वंदे मातरम' के उद्घोष ने देश की आत्मा को झकझोरा है। इस स्वतंत्रता दिवस पर, जब भारत 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत तिरंगा यात्राओं, रैलियों, संगीत कार्यक्रमों और सामूहिक गायन के लिए एकजुट हो रहा है, तो आइए वही भावना हर गली और हर घर तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश में 10 से 15 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा' अभियान को बड़े जनसंपर्क अभियान के रूप में चलाने का फैसला किया है। पार्टी ने बूथ स्तर तक अभियान को पहुंचाने की रणनीति बनाते हुए कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर कम से कम 50 परिवारों को अभियान से जोड़ने का लक्ष्य दिया है। इसके साथ ही प्रदेशभर में तिरंगा यात्राएं, शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का सम्मान, स्वच्छता अभियान तथा 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी प्रदेशवासियों से खास अपील की है। उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में कहा, तिरंगा हमारे राष्ट्र की अस्मिता, एकता और गौरव का सर्वोच्च प्रतीक है। यह प्रत्येक भारतीय के ह्रदय में देशभक्ति, कर्तव्य और राष्ट्र प्रथम की भावना को और प्रबल करती है। आप सभी प्रदेशवासियों से आग्रह है कि 9 अगस्त से 17 अगस्त तक आयोजित होने वाले 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत अपने घर, प्रतिष्ठान और संस्थान पर पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रध्वज तिरंगा अवश्य फहराएं। साथ ही, अपनी एक सेल्फी लेकर 'हर घर तिरंगा' वेबसाइट पर अपलोड करें और इस जनभागीदारी अभियान से जुड़कर राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान और गौरव को अभिव्यक्त करें।

उन्होंने कहा, आइए, इस स्वतंत्रता पर्व पर ऐसा संकल्प लें कि राजस्थान का हर घर तिरंगे से सजे, हर हृदय भारत माता के लिए धड़के, और हर नागरिक गर्व से कहे-'मेरा तिरंगा, मेरी पहचान, मेरा भारत, मेरा अभिमान। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी प्रदेशवासियों से अपील की है कि 9 से 17 अगस्त तक आयोजित 'हर घर तिरंगा' अभियान से जुड़कर इसे राष्ट्रभक्ति का पर्व बनाएं। हरियाणा में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत राज्य स्तरीय कार्यक्रम 'यूथ मैराथन एवं वंदे मातरम् कॉन्सर्ट' का आयोजन किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शामिल हुए हैं।
Amar Ujala Ltd published this content on August 09, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 09, 2026 at 12:52 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]