02/18/2026 | Press release | Distributed by Public on 02/18/2026 09:10
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान सर्बिया गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम अलेक्जेंडर वुसिक के साथ द्विपक्षीय बैठक की
प्रधानमंत्री ने एआई इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रपति वुसिक को धन्यवाद दिया। उन्होंने 2017 में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति वुसिक की पिछली भारत यात्रा और नवंबर 2023 में वर्चुअली आयोजित दूसरे वॉयस ऑफ़ द ग्लोबल साउथ समिट में उनके भाग लेने को भी स्मरण किया।
दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, एआई, फिन-टेक, शिक्षा, कृषि और लोगों के बीच आदान-प्रदान में द्विपक्षीय सहयोग को मज़बूत करने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने आपसी लाभ के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र और अन्य बहुपक्षीय मंचों पर एक-दूसरे के समर्थन की प्रशंसा की।
*******
पीके/केसी/पीके/एसएस