09/25/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/25/2026 09:00
&&
कोयला मंत्रालय
प्रविष्टि तिथि: 25 SEP 2026 5:31PM by PIB Delhi
इंडिया माइनिंग वीक (आईएमडब्ल्यू) 2026 के लिए मीडिया पंजीकरण अब उन पत्रकारों, मीडिया पेशेवरों और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए खुला है, जो 15 से 17 नवंबर 2026 तक नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम को कवर करना चाहते हैं।
तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन का आयोजन "मजबूत संसाधन, स्मार्ट खनन, सतत भविष्य" विषय के तहत किया जाएगा, जो तकनीकी रूप से उन्नत, वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी और पर्यावरण की दृष्टि से जिम्मेदार खनन क्षेत्र के निर्माण के भारत के दृष्टिकोण को दर्शाता है। इस कार्यक्रम में नीति निर्माता, सरकारी प्रतिनिधि, खनन और खनिज कंपनियां, निवेशक, प्रौद्योगिकी नवोन्मेषक, उपकरण निर्माता, शोधकर्ता और अंतरराष्ट्रीय हितधारक एकत्र होंगे तथा खनन और खनिज क्षेत्र के विभिन्न विकासों पर विचार-विमर्श करेंगे।
शिखर सम्मेलन में उच्चस्तरीय सम्मेलन, अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी, तकनीकी सत्र, नेतृत्व संवाद और समर्पित नेटवर्किंग के अवसर शामिल होंगे। चर्चाओं में खनिज सुरक्षा, अन्वेषण, डिजिटलीकरण, स्वचालन, खनन सुरक्षा, स्थिरता, महत्वपूर्ण खनिज, संसाधन दक्षता, नवाचार और बदलते वैश्विक परिदृश्य में खनन के भविष्य जैसे प्रमुख विषयों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इस कार्यक्रम से भारत के खनन पारिस्थितिकी तंत्र के भविष्य और बदलते वैश्विक खनिज परिदृश्य पर विचार-विमर्श के लिए एक मंच उपलब्ध होने की उम्मीद है।
मीडिया पंजीकरण आधिकारिक इंडिया माइनिंग वीक वेबसाइट के माध्यम से शुरू हो गया है।
पंजीकरण के लिए: https://www.indiaminingweek.org/media-registration/
**
पीके/केसी/आरटी/एके/एसएस
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Gujarati
भारत के प्रमुख खनन और खनिज मंच के कवरेज के लिए पत्रकारों और मीडिया पेशेवरों को पंजीकरण के लिए आमंत्रित किया गया"