08/14/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/14/2026 01:04
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
यह खबर एप पर पढ़ें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉगिन करेंदेश के सबसे मूल्यवान पारिवारिक कारोबारी घरानों की नई सूची में यूपी ने मजबूत पहचान दर्ज कराई है। बार्कलेज प्राइवेट क्लाइंट्स और हुरुन इंडिया की ताजा सूची में प्रदेश से जुड़े सात घराने शामिल हैं। इन सात समूहों की कुल नेटवर्थ करीब 7.52 लाख करोड़ रुपये है। यह उपलब्धि बताती है कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा से लेकर कानपुर, गाजियाबाद और अमरोहा तक यूपी देश के बड़े पारिवारिक कारोबार के केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है।
हुरुन इंडिया के मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद का कहना है कि नए शहरों में नए कारोबारी परिवार तेजी से उभर रहे हैं। यूपी की मजबूत स्थिति अर्थव्यवस्था के लगातार मजबूत होते कारोबारी आधार का संकेत है।
हुरुन इंडिया: हुरुन रिपोर्ट (लंदन, 1999) का हिस्सा हुरुन इंडिया की साख 'फोर्ब्स' और 'ब्लूमबर्ग' के समकक्ष है। इसके संस्थापक और मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद हैं। इसका मुख्यालय मुंबई में है।