Prime Minister’s Office of India

02/26/2026 | Press release | Distributed by Public on 02/26/2026 22:09

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री मारूफ रजा जी के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री मारूफ रजा जी के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 26 FEB 2026 10:05PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री मारूफ रज़ा जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान एवं विरासत को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री मारूफ़ रजा जी ने पत्रकारिता जगत में समृद्ध और उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि श्री रजा ने रक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक मामलों की अपनी गहन समझ से सार्वजनिक विमर्श को बेहतर बनाया।

शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके निधन से उन्हें गहरा दुख हुआ है और उन्होंने शोक संतप्त परिवारजनों तथा मित्रों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

प्रधानमंत्री ने X पर साझा करते हुए लिखा:

"श्री मारूफ रज़ा जी ने पत्रकारिता जगत में समृद्ध योगदान दिया। उन्होंने रक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा तथा रणनीतिक मामलों की अपनी बारीक समझ से सार्वजनिक विमर्श को समृद्ध किया। उनके निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं।"

Shri Maroof Raza Ji made a rich contribution to the world of journalism. He enriched public discourse with his nuanced understanding of defence, national security as well as strategic affairs. Pained by his passing. Condolences to his family and friends.

- Narendra Modi (@narendramodi) February 26, 2026

***

पीके/केसी/पीकेपी


(रिलीज़ आईडी: 2233367) आगंतुक पटल : 5
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Assamese , Gujarati
Prime Minister’s Office of India published this content on February 26, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on February 27, 2026 at 04:09 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]