Prime Minister’s Office of India

05/19/2026 | Press release | Distributed by Public on 05/19/2026 08:42

भारत-नॉर्डिक तृतीय शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री ने फिनलैंड के प्रधानमंत्री से मुलाकात की

प्रधानमंत्री कार्यालय

भारत-नॉर्डिक तृतीय शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री ने फिनलैंड के प्रधानमंत्री से मुलाकात की

प्रविष्टि तिथि: 19 MAY 2026 6:42PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 19 मई 2026 को ओस्लो में आयोजित भारत-नॉर्डिक तृतीय शिखर सम्मेलन के दौरान फिनलैंड के प्रधानमंत्री श्री पेटेरी ओर्पो से मुलाकात की।

द्विपक्षीय संबंधों को डिजिटलीकरण और सतत विकास में रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाते हुए दोनों नेताओं ने उद्योग, अनुसंधान संस्थानों और शिक्षा जगत के बीच सहयोग को सुदृढ़ करने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने भविष्य के आर्थिक विकास को गति देने में सतत विकास और डिजिटलीकरण की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने व्यापार एवं निवेश, डिजिटलीकरण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, 5जी/6जी, क्वांटम प्रौद्योगिकियों, अंतरिक्ष, सतत विकास, नवीकरणीय ऊर्जा, चक्रीय अर्थव्यवस्था, नवाचार, शिक्षा, गतिशीलता और लोगों के बीच परस्पर क्षेत्रों में जारी सहयोग की समीक्षा की।

दोनों पक्षों ने वैश्विक चुनौतियों के बावजूद वस्तुओं और सेवाओं के द्विपक्षीय व्यापार में निरंतर वृद्धि का स्वागत किया और 2030 तक मौजूदा द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने विस्तारित परिचालन और साझेदारियों के माध्यम से एक-दूसरे के बाजारों में अपनी अग्रणी प्रौद्योगिकी कंपनियों की बढ़ती उपस्थिति का भी स्वागत किया। फिनलैंड की ओर से भारतीय पेशेवरों द्वारा फिनलैंड के प्रौद्योगिकी सेक्टर के विकास और नवाचार में किए गए महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की गई। दोनों नेताओं ने सितंबर 2026 में गुजरात के गांधीनगर में विश्व चक्रीय आर्थिक फोरम की संयुक्त मेजबानी की घोषणा भी की।

भारत और फिनलैंड के बीच लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित सौहार्दपूर्ण, मैत्रीपूर्ण और बहुआयामी संबंध हैं। फिनलैंड यूरोपीय संघ और नॉर्डिक क्षेत्र में भारत का एक महत्वपूर्ण भागीदार है। दोनों नेताओं ने भारत-यूरोपीय संघ रणनीतिक साझेदारी की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते के शीघ्र लागू होने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों तथा अंतरराष्ट्रीय संगठनों में अधिक सहयोग पर विचार-विमर्श किया।

**.*..

पीके/केसी/एसकेजे/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2262975) आगंतुक पटल : 20
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Gujarati
Prime Minister’s Office of India published this content on May 19, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on May 19, 2026 at 14:42 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]