Amar Ujala Ltd

10/03/2026 | Press release | Distributed by Public on 10/02/2026 22:44

अक्तूबर भविष्यवाणियां 2026: कैसा रहेगा आपके लिए अक्तूबर? जानें किन राशि वालों को मिलेगा लाभ और किसे टेंशन

October Predicitions For All Zodiac Sign 2026: अक्तूबर महीने में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे। गुरु का नक्षत्र परिवर्तन से लेकर राशि गोचर तक कई बड़े बदलाव अक्तूबर में होंगे। इसके अलावा शनि नक्षत्र गोचर से लेकर, शुक्र वक्री व सूर्य राशि परिवर्तन का संयोग भी इस माह रहेगा। ऐसे में ग्रहों की बदलती चाल का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। इसके प्रभाव से अक्तूबर का महीना कुछ राशि वालों के लिए लाभ, सफलता और निवेश में अच्छे मौके लेकर आ सकता है। जातकों को कारोबार में तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं। लेकिन कुछ राशि वालों को कामकाज और अन्य क्षेत्रों में परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं अक्तूबर का महीना मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

अक्तूबर भविष्यवाणियां 2026 - फोटो : amar ujala

मेष राशि
अक्टूबर में मेष राशि वालों को लाभ हो सकता है। मनचाही सफलता मिलने के योग बनेंगे। परिवार में कोई खास इस समय आएगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। नए-नए तरह के अवसरों में आपको लाभ मिलेगा।

अक्तूबर भविष्यवाणियां 2026 - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को इस महीने थोड़ा सतर्क रहना होगा। सेहत को लेकर कुछ परेशानियां हो सकती हैं। कामकाज में उतार-चढ़ाव आएंगे, इसलिए जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। कानूनी फैसला आपके पक्ष में होगा।

अक्तूबर भविष्यवाणियां 2026 - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए अक्तूबर धन लाभ के संकेत दे रहा है। कोई सपना इस समय आपका पूरा होगा। परिवार में नया वाहन खरीदने की इच्छा फिलहाल अधूरी रह सकती है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

अक्तूबर भविष्यवाणियां 2026 - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
कर्क राशि वालों को कामकाज को लेकर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ पुरानी बातों का भार मन पर रहेगा। इस समय कोई भी नया काम शुरू करना आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

Amar Ujala Ltd published this content on October 03, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on October 03, 2026 at 04:44 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]