09/25/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/25/2026 13:14
पितृपक्ष वह विशेष अवधि है जब हम अपने दिवंगत पूर्वजों को श्रद्धापूर्वक याद करते हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण व दान-पुण्य करते हैं। मान्यता है कि इस दौरान किए गए धार्मिक कार्यों से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वर्ष 2026 में पितृपक्ष की शुरुआत 26 सितंबर से होगी और इसका समापन 10 अक्तूबर को पितृ विसर्जन अमावस्या के साथ होगा। इस दौरान राशि के अनुसार कुछ विशेष उपाय करना भी शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं पितृपक्ष में आपकी राशि के अनुसार कौन से उपाय किए जा सकते हैं।
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातक पितृपक्ष में लाल रंग के वस्त्रों का दान करें। इसके साथ ही किसी बहती नदी या जलधारा में तांबे का सिक्का प्रवाहित करना भी शुभ माना जाता है।
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए पितृपक्ष में सफेद रंग से जुड़ी वस्तुओं का दान करना लाभकारी माना जाता है। इसके अलावा पीपल के पेड़ पर श्रद्धापूर्वक जल चढ़ाएं।
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक पितृपक्ष के दौरान गाय को हरा चारा खिलाएं। साथ ही हरे रंग की वस्तुओं का दान करना भी आपके लिए शुभ फलदायी हो सकता है।
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातक पितृपक्ष में शिवलिंग पर गाय का कच्चा दूध अर्पित कर सकते हैं। इसके साथ ही चावल, दूध और इससे जुड़ी अन्य वस्तुओं का दान करना भी शुभ माना जाता है।