Amar Ujala Ltd

10/05/2026 | Press release | Distributed by Public on 10/05/2026 02:46

एमपी: शिक्षक भर्ती पर राहुल गांधी ने सीएम मोहन को लिखा पत्र, कहा- एक लाख पद खाली तो इतनी कम भर्ती क्यों

{"_id":"6ac34571578f9894dd04db3b","slug":"rahul-gandhi-writes-letter-to-cm-mohan-yadav-on-mp-teacher-recruitment-and-asked-questions-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी: शिक्षक भर्ती पर राहुल गांधी ने सीएम मोहन को लिखा पत्र, कहा- एक लाख पद खाली तो इतनी कम भर्ती क्यों?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

एमपी: शिक्षक भर्ती पर राहुल गांधी ने सीएम मोहन को लिखा पत्र, कहा- एक लाख पद खाली तो इतनी कम भर्ती क्यों?

Mon, 05 Oct 2026 12:06 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/दिल्ली Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Mon, 05 Oct 2026 12:06 PM IST
सार

राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर शिक्षक भर्ती-2025 में वर्ग-2 और वर्ग-3 के पद बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन
राहुल गांधी और सीएम मोहन यादव - फोटो : Amar Ujala
  • Link Copied

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर शिक्षक भर्ती-2025 में वर्ग-2 और वर्ग-3 के पदों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। 29 सितंबर 2026 को लिखे पत्र में राहुल गांधी ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के खाली पदों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है।

विज्ञापन

इंदौर में कार्यक्रम के दौरान शिक्षक अभ्यर्थियों ने उठाई पदवृद्धि की मांग
राहुल गांधी ने पत्र में लिखा कि इंदौर में छात्रा की गुंज कार्यक्रम के दौरान शिक्षक अभ्यर्थियों ने वर्ग-2 और वर्ग-3 की भर्ती में पदवृद्धि की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहले से ही एक लाख से ज्यादा शिक्षकों के पद खाली हैं और इसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। इसके बावजूद शिक्षक भर्ती-2025 में वर्ग-3 के केवल 13,089 और वर्ग-2 के केवल 10,800 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

विज्ञापन

सीमित पदों के कारण युवाओं को पक्की नौकरी का इंतजार
राहुल गांधी ने कहा कि युवा अभ्यर्थियों की मांग है कि शिक्षक भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाई जाए, जिससे बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके और हजारों युवाओं को नौकरी का मौका मिल सके। उन्होंने पत्र में कहा कि कई अभ्यर्थी परीक्षा में अच्छे अंक ला चुके हैं और कई अतिथि शिक्षक के रूप में पढ़ा भी रहे हैं। लेकिन सीमित पदों के कारण वे पक्की नौकरी से वंचित हैं। इंतजार करते-करते कई अभ्यर्थी आयु सीमा के करीब पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Leader of Opposition in Lok Sabha Rahul Gandhi writes to Madhya Pradesh CM Mohan Yadav on the issue of existing vacancies in the Education field in the state and demands to increase them https://t.co/7OOyJCv94h

- ANI (@ANI) October 5, 2026

आंदोलन और भूख हड़ताल पर बैठे अभ्यर्थियों का भी जिक्र
राहुल गांधी ने पत्र में लिखा कि आज अपनी बात सरकार तक पहुंचाने के लिए शिक्षक अभ्यर्थी आंदोलन और भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान भी उनके घर सरकार की ओर से नोटिस भेजकर उन्हें डराने की कोशिश की जा रही है।



ये भी पढ़ें- एमपी: दिग्विजय बोले- राम मंदिर के चंदे का इस्तेमाल भाजपा और संघ के कार्यालय बनाने में किया, भाजपा का पटलवार

नोटिस वापस लेने और अभ्यर्थियों से मिलने का अनुरोध
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों को भेजे गए नोटिस तुरंत वापस लिए जाएं और उनके प्रतिनिधियों से मिलकर उनकी बात सुनी जाए। उन्होंने मांग की कि सरकार वर्ग-2 एवं वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि करे और दूसरे चरण की काउंसलिंग जल्द शुरू करे।

Amar Ujala Ltd published this content on October 05, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on October 05, 2026 at 08:47 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]