Amar Ujala Ltd

09/11/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/10/2026 20:20

आज से तीन दिन बंद रहेंगे बैंक: किन शहरों में बैंकों की रहेगी छुट्टी और कहां खुलेंगे? यहां जानें सबकुछ

Bank Holidays List: आज के इस दौर में बैंक से जुड़े अधिकतर काम ऑनलाइन हो जाते हैं। जैसे- किसी को पैसे भेजने हो, क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करना हो या फिर लोन लेना हो आदि। हालांकि, कुछ काम ऐसे भी हैं जिनके लिए लोगों को बैंक भी जाना पड़ता है।

ये भी पढ़ें:- ध्यान दें: आज 11 सितंबर को बैंक खुले हैं या नहीं? ब्रांच जाने से पहले यहां करें चेक

पर सोचिए कि आप बैंक गए और पता चले कि बैंक बंद है, तो फिर आप परेशान होंगे। जैसे- आज यानी 11 सितंबर से लेकर 13 सितंबर तक बैंक बंद रहने वाले हैं। चलिए जानते हैं किन-किन जगहों पर बैंक बंद रहेंगे और कहां-कहां खुलेंगे। आप अगली स्लाइड्स में बैंकों की छुट्टियों के बारे में जान सकते हैं...

बैंक कब बंद रहेंगे और कब खुलेंगे? - फोटो : Adobe Stock

11 सितंबर को कहां-कहां बैंक बंद हैं?

  • जयपुर नगर निगम क्षेत्र में होने वाले चुनाव के कारण यहां शुक्रवार को बैंक बंद रहेंगे
  • आज राजस्थान की जिन-जिन जगहों पर चुनाव होंग, वहां बैंक की ब्रांच बंद रहेंगी

बैंक कब बंद रहेंगे और कब खुलेंगे? - फोटो : Adobe Stock

क्या आज दिल्ली में बैंक बंद रहेंगे या खुले रहेंगे?

  • आज दिल्ली में 18वां ब्रिक्स सम्मेलन होना है जिसको लेकर कई जगहों पर ट्रैफिक व्यवस्था बदली गई है
  • स्कूलों और कई सरकारी कार्यालयों को बंद भी रखा गया है
  • पर दिल्ली में बैकों की छुट्टी को लेकर कोई आदेश नहीं आया है

बैंक कब बंद रहेंगे और कब खुलेंगे? - फोटो : Adobe Stock

12 सितंबर को कहां-कहां बंद हैं बैंक?

  • 12 सितंबर यानी महीने का दूसरा शनिवार
  • आरबीआई की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, हर महीने के दूसरे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं
  • इसलिए परसो यानी 12 सितंबर शनिवार के दिन देश भर के सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहेंगे

बैंक कब बंद रहेंगे और कब खुलेंगे? - फोटो : Adobe Stock

13 सितंबर को भी क्या बैंक बंद हैं?

  • हां, 13 सितंबर को भी बैंक बंद हैं
  • इस दिन रविवार है और इसलिए बैंकों का रविवार का अवकाश रहेगा
  • देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे?
Amar Ujala Ltd published this content on September 11, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on September 11, 2026 at 02:20 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]