Amar Ujala Ltd

08/01/2026 | Press release | Distributed by Public on 07/31/2026 20:26

महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा: उफनती नदी में बही कार, मां-बेटियों के शव बरामद; पेड़ से चिपक कर पति ने बचाई जान

{"_id":"6a6d564476b59328400d0f71","slug":"maharashtra-yavatmal-suv-swept-away-in-flood-woman-and-two-daughters-die-man-clings-to-tree-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा: उफनती नदी में बही कार, मां-बेटियों के शव बरामद; पेड़ से चिपक कर पति ने बचाई जान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा: उफनती नदी में बही कार, मां-बेटियों के शव बरामद; पेड़ से चिपक कर पति ने बचाई जान

Sat, 01 Aug 2026 07:43 AM IST
Devesh Tripathi पीटीआई, शिलांग
पीटीआई, शिलांग Published by: Devesh Tripathi Updated Sat, 01 Aug 2026 07:43 AM IST
सार

महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में लगातार बारिश के बीच एक परिवार की यात्रा दर्दनाक हादसे में बदल गई। उफनती नदी पर बने पुल से गुजरते समय तेज बहाव में एसयूवी बह गई, जिससे एक महिला और उसकी दो बेटियों की जान चली गई। वाहन में सवार पति किसी तरह पेड़ का सहारा लेकर बच निकले, लेकिन अपने परिवार को नहीं बचा सके।

विज्ञापन
महाराष्ट्र में बाढ़ के पानी में बहा परिवार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां एक महिला और उसकी दो बेटियों के शव उस एसयूवी के साथ बरामद किए गए, जो बाढ़ के पानी में बह गई थी। तीनों बीते गुरुवार से लापता थीं।
विज्ञापन


यह हादसा उस समय हुआ, जब परिवार अहिल्यानगर जिले के लोनी इलाके की ओर जा रहा था। भारी बारिश के कारण दरव्हा क्षेत्र में कुपटी नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा था। चालक पानी की गहराई और तेज बहाव का सही अंदाजा नहीं लगा सका। पुल पार करने की कोशिश के दौरान कार तेज बहाव में बह गई।
विज्ञापन


पेड़ के सहारे पति की बची जान
वाहन के बहने के दौरान अविनाश खंडारे ने सूझबूझ दिखाते हुए एक पेड़ को पकड़ लिया और अपनी जान बचा ली। हालांकि, उनकी पत्नी माधवी और उनकी दो छोटी बेटियां वाहन के भीतर ही तेज बहाव में बह गईं। वह उन्हें बचाने में कामयाब नहीं हुए। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं। प्रशासन ने पूरी रात सघन तलाश अभियान चलाया। इसके बाद तीनों के शव बरामद कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र में भीषण बारिश जारी
इससे पहले भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने महाराष्ट्र में पांच दिनों तक व्यापक बारिश का पूर्वानुमान जारी किया था। विभाग ने कई जिलों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किए थे। इस महीने की शुरुआत में राज्य में बारिश से जुड़े अलग-अलग हादसों में एक ही दिन में 13 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 10 अन्य घायल हुए थे।

राज्य आपातकालीन नियंत्रण कक्ष के अनुसार, भारी बारिश के कारण करीब 100 मकान क्षतिग्रस्त हुए। वहीं, बाढ़ जैसे हालात से प्रभावित सैकड़ों परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
Amar Ujala Ltd published this content on August 01, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 01, 2026 at 02:27 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]