Amar Ujala Ltd

08/22/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/22/2026 03:26

‘जो चाहिए लाकर देंगे मां के लिए जी लो’, नहीं माना 19 साल का बेटा; आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार

{"_id":"6a8966d78f7ad202610d077f","slug":"just-live-your-mother-19-year-son-not-listen-insistence-iphone-devastated-family-chhatrapati-sambhajinagar-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जो चाहिए लाकर देंगे मां के लिए जी लो', नहीं माना 19 साल का बेटा; आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

'जो चाहिए लाकर देंगे मां के लिए जी लो', नहीं माना 19 साल का बेटा; आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार

Sat, 22 Aug 2026 02:38 PM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sat, 22 Aug 2026 02:38 PM IST
सार

छत्रपति संभाजीनगर में आईफोन को लेकर माता-पिता से हुए विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक ने खवाड्या पहाड़ी से छलांग लगा दी। उसे बचाने की कोशिश में पिता भी नीचे गिर गए, जबकि पति और बेटे को गिरते देख मां ने भी पहाड़ी से छलांग लगा दी। इस दर्दनाक घटना में तीनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
मृत युवक की फोटो और हादसे की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के तिसगांव इलाके में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे 19 वर्षीय युवक अपने माता-पिता से मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद के बाद खवाड्या पहाड़ी पर पहुंच गया। उसके पीछे उसके माता-पिता भी वहां पहुंच गए। युवक को समझाकर वापस लाने के लिए पुलिस, दमकल कर्मी, ग्रामीण और गांव के सरपंच समेत कई लोग मौके पर पहुंचे। करीब तीन घंटे तक सभी लोग युवक को समझाने और उसे पहाड़ी के किनारे से पीछे हटाने की कोशिश करते रहे। गांव के सरपंच ने उसे कई तरह के भरोसे दिए और कहा कि उसकी जो भी इच्छा है, उसे पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन


'मां के लिए जी लो ना'
सरपंच ने युवक से भावुक अपील करते हुए कहा,'ऐ भाई, मैं गांव का सरपंच हूं। चल! जो चाहिए वो लाकर देंगे। गांव में चल।' जब युवक किसी भी तरह पीछे हटने को तैयार नहीं हुआ तो सरपंच ने उसे उसकी मां का वास्ता देते हुए कहा,'तुम्हारे कूदने से क्या हासिल होगा? तुम्हारा क्या बहुत बड़ा नाम होने वाला है? मां के लिए जी लो ना!' लेकिन सरपंच और मौके पर मौजूद अन्य लोगों की तमाम कोशिशों का युवक पर कोई असर नहीं हुआ। उसने साफ शब्दों में कहा, "नहीं, मुझे मरना ही है। अब यही एक रास्ता बचा है।'
विज्ञापन


सुरक्षा जाल लगाने की कोशिश भी नाकाम
इससे पहले बचाव दल ने पहाड़ी की तलहटी में सुरक्षा जाल लगाने की कोशिश की थी। हालांकि, युवक बार-बार पहाड़ी के किनारे अपनी जगह बदल रहा था। ऐसे में बचावकर्मियों के लिए यह अनुमान लगाना मुश्किल हो रहा था कि वह किस जगह से छलांग लगा सकता है। पुलिस के मुताबिक, दोपहर करीब एक बजे युवक के पिता धीरे-धीरे उसके पास पहुंचे और उसे किनारे से दूर हटने के लिए समझाने लगे। इसी दौरान युवक ने अचानक छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे को बचाने की कोशिश में पिता भी नीचे गिरे
वालुज एमआईडीसी थाने के निरीक्षक रमेश्वर गाडे ने बताया,'दोपहर एक बजे के बाद उसके पिता धीरे-धीरे उसके पास पहुंचे और उसे किनारे से दूर हटने के लिए समझाने लगे। तभी युवक ने अचानक छलांग लगा दी। उसे पकड़कर बचाने की कोशिश में पिता भी नीचे गिर गए।' बेटे और पति को पहाड़ी से गिरते देख मां भी खुद को रोक नहीं सकीं और उन्होंने भी पहाड़ी से छलांग लगा दी। पुलिस ने तीनों के शव बरामद कर लिए हैं और आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें: DMK में 'नई पीढ़ी' की एंट्री का रास्ता साफ: दो कार्यकाल के बाद छोड़नी होगी कुर्सी; नेताओं के उम्र की सीमा तय

'वह किसी की बात सुनने की स्थिति में नहीं था'
तिसगांव गांव के पूर्व सरपंच संजय जाधव भी युवक को समझाने की कोशिश कर रहे लोगों में शामिल थे। उन्होंने कहा कि प्रशासन के साथ मिलकर करीब तीन घंटे तक युवक को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वह किसी की बात सुनने की स्थिति में नहीं था। संजय जाधव ने कहा,'हम प्रशासन के साथ मिलकर लगभग तीन घंटे तक किशोर को समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह किसी की भी बात सुनने की स्थिति में नहीं था।'
Amar Ujala Ltd published this content on August 22, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 22, 2026 at 09:27 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]