Amar Ujala Ltd

09/18/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/18/2026 01:49

अमेरिका: ट्रंप प्रशासन की 'मिस्टर सिंह' वाली पोस्ट का असर? सिख ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला, 17 बार चाकू मारा

{"_id":"6aace550e2367e4cf104adf3","slug":"usa-fallout-from-trump-administration-s-mr-singh-post-sikh-truck-driver-brutally-attacked-stabbed-17-times-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: ट्रंप प्रशासन की 'मिस्टर सिंह' वाली पोस्ट का असर? सिख ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला, 17 बार चाकू मारा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}

अमेरिका: ट्रंप प्रशासन की 'मिस्टर सिंह' वाली पोस्ट का असर? सिख ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला, 17 बार चाकू मारा

Fri, 18 Sep 2026 12:55 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 18 Sep 2026 12:55 PM IST
सार

दक्षिण व्योमिंग के रेस्ट एरिया में एक सिख ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला हुआ। हमलावर ने हाथ, छाती और पसलियों पर 17 बार चाकू से वार किए। गंभीर हालत में ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं,आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
अमेरिका में सिख चालक पर हमला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
  • Link Copied

विस्तार

अमेरिका में दक्षिण एशियाई विरोधी बयानबाजी बढ़ने के बीच, दक्षिण व्योमिंग में एक रेस्ट एरिया के बाथरूम में एक सिख ट्रक चालक को कई बार चाकू मारा गया। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंह नाम के इस ट्रक ड्राइवर को रविवार सुबह दक्षिणी व्योमिंग के बिटर क्रीक रेस्ट एरिया में चाकू मारा गया। वह पेंसिल्वेनिया जा रहा था और रास्ते में वहां रुका था।
विज्ञापन


17 बार चाकू से किया वार
काउबॉय स्टेट डेली के अनुसार, सिंह को एयरलिफ्ट करके कैस्पर के व्योमिंग मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां वह हमले में लगी चोटों से उबर रहे हैं। सैक्रामेंटो बी अखबार ने बताया कि हमलावर, जिसकी पहचान एंड्रयू क्रिस बज्दक के रूप में हुई है। उसने ट्रक चालक के हाथों, छाती और पसलियों पर 17 बार चाकू से वार किया। बज्दक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


व्योमिंग कानून के तहत प्रथम श्रेणी की हत्या का प्रयास एक गंभीर अपराध है, जिसके लिए आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। कांग्रेस सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने कहा कि सिख ट्रक चालक पर हुए हमले से वे स्तब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृष्णमूर्ति ने इस हमले पर क्या कहा?
कृष्णमूर्ति ने कहा, 'यह घटना सिख और दक्षिण एशियाई अमेरिकियों को निशाना बनाकर बढ़ रही नफरत के बीच हुई है। हाल ही में ट्रंप प्रशासन के होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने भी एक सिख ट्रक ड्राइवर का नस्लभेदी कार्टून पोस्ट किया था, जिसमें कहा गया था कि 'हमारी सड़कों से हट जाओ' और 'खुद देश छोड़कर चले जाओ वरना अंजाम भुगतो'।'

ट्रक ड्राइवर की जान कैसे बची?
ट्रक ड्राइवर की जान एक हिस्पैनिक परिवार ने बचाई, जो उस समय रेस्ट एरिया में मौजूद था। उन्होंने ड्राइवर के घावों का इलाज करने और मेडिकल मदद दिलाने की कोशिश की। स्थानीय मीडिया को मिले अदालती दस्तावेजों से यह भी पता चला है कि रेस्ट एरिया में मौजूद एक परिवार ने हमले की आवाज सुनी, एक आदमी को बिल्डिंग से भागते देखा और फिर उसके सेमी-ट्रक का तब तक पीछा किया जब तक कि वे उसकी पहचान से जुड़ी जानकारी की फोटो नहीं ले पाए।

स्टॉप एएपीआई हेट नामक समूह के अनुसार, (जो एशियाई अमेरिकियों और प्रशांत द्वीपवासियों के खिलाफ नफरत भरे कृत्यों पर नजर रखता है) यह हमला दक्षिण एशियाई लोगों को निशाना बनाने वाली नफरत भरी बयानबाजी में राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण वृद्धि के बीच हुआ है।
Amar Ujala Ltd published this content on September 18, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on September 18, 2026 at 07:49 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]