06/18/2026 | Press release | Distributed by Public on 06/18/2026 05:52
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के प्रयासों को रेखांकित करते हुए कहा है कि भारत की सांस्कृतिक विरासत को नए ऊर्जा के साथ संरक्षित किया जा रहा है, मनाया जा रहा है और उन्हें आगे बढ़ाया जा रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि विरासत भी, विकास भी की दृष्टि से प्रेरित प्रयास, पुरातन वस्तुओं की वापसी से लेकर आध्यात्मिक और तीर्थयात्रा की बुनियादी अवसंरचनाओं को सुदृढ़ बनाकर लोगों को भारत की शाश्वत परंपराओं से फिर से जोड़ रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में कहा;
'भारत की सांस्कृतिक विरासत को नई ऊर्जा के साथ संरक्षित, मनाया और आगे बढ़ाया जा रहा है। विरासत भी, विकास भी की परिकल्पना से प्रेरित होकर, पुरातन वस्तुओं की वापसी से लेकर आध्यात्मिक और तीर्थयात्रा संबंधी बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के प्रयास लोगों को भारत की शाश्वत परंपराओं से फिर से जोड़ रहे हैं।
India's cultural heritage is being preserved, celebrated and carried forward with renewed vigour. Guided by the vision of 'Virasat Bhi, Vikas Bhi', efforts ranging from the repatriation of antiquities to strengthening spiritual and pilgrimage infrastructure are reconnecting… https://t.co/E2Oe8RBeKU
- Narendra Modi (@narendramodi) June 18, 2026***
पीके/केसी/एकेवी/एमपी