Prime Minister’s Office of India

05/23/2026 | Press release | Distributed by Public on 05/23/2026 06:08

अमेरिकी विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी से भेंट की

प्रधानमंत्री कार्यालय

अमेरिकी विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी से भेंट की

विदेश मंत्री रुबियो ने प्रधानमंत्री को द्विपक्षीय सहयोग में हुई निरंतर प्रगति की जानकारी दी

विदेश मंत्री रुबियो ने विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर अमेरिकी दृष्टिकोण साझा किया

प्रधानमंत्री ने शांति प्रयासों के लिए भारत के निरंतर समर्थन की पुष्टि की और संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान के आह्वान को दोहराया

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति ट्रंप को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

प्रविष्टि तिथि: 23 MAY 2026 4:25PM by PIB Delhi

अमेरिकी विदेश मंत्री महामहिम श्री मार्को रुबियो ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी से भेंट की।

विदेश सचिव रुबियो ने प्रधानमंत्री को रक्षा, रणनीतिक प्रौद्योगिकियों, व्यापार और निवेश, ऊर्जा सुरक्षा, कनेक्टिविटी, शिक्षा और जन-जन संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में हुई निरंतर प्रगति के बारे में जानकारी दी।

विदेश मंत्री रूबियो ने पश्चिम एशिया की स्थिति सहित विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक विषयों पर अमेरिकी दृष्टिकोण साझा किया।

प्रधानमंत्री ने शांति प्रयासों के लिए भारत के निरंतर समर्थन की पुष्टि की और संवाद और कूटनीति के माध्यम से संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान के आह्वान को दोहराया।

प्रधानमंत्री ने सचिव रूबियो से राष्ट्रपति ट्रम्प को उनकी हार्दिक शुभकामनाएं देने का अनुरोध किया और कहा कि वे उनके बीच निरंतर आदान-प्रदान की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

***

पीके/केसी/केएल/एमबी


(रिलीज़ आईडी: 2264548) आगंतुक पटल : 3
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Assamese , Gujarati
Prime Minister’s Office of India published this content on May 23, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on May 23, 2026 at 12:08 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]