Prime Minister’s Office of India

03/23/2026 | Press release | Distributed by Public on 03/23/2026 09:01

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इमारत गिरने की घटना में जान हानि पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इमारत गिरने की घटना में जान हानि पर शोक व्यक्त किया


प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रविष्टि तिथि: 23 MAR 2026 5:40PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक इमारत गिरने की दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।

श्री मोदी ने पीड़ित परिवारों के इस कठिन घड़ी में अपनी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्‍होंने प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुर्घटना में घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया X पर अपने संदेश में लिखा:

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इमारत गिरने की दुर्घटना से मैं व्‍यथित हूं। इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं प्रभावितों और उनके परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की प्रार्थना करता हूं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजन को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

Deeply saddened by the mishap due to the collapse of a building in Prayagraj, Uttar Pradesh. My thoughts are with the affected people and their families in this difficult hour. May those injured recover at the earliest.

An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the…

- PMO India (@PMOIndia) March 23, 2026

***

पीके/केसी/एकेवी/पीके


(रिलीज़ आईडी: 2244114) आगंतुक पटल : 66
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Gujarati
Prime Minister’s Office of India published this content on March 23, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on March 23, 2026 at 15:01 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]