Amar Ujala Ltd

08/15/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/15/2026 01:39

Independence Day 2026: 'ट्रेन टू पाकिस्तान' से 'बंटवारा 1947' तक; विभाजन की कहानी पर बनी हैं ये फिल्में

{"_id":"6a8007bf9d9d03b291030536","slug":"independence-day-2026-batwara-1947-main-vaapas-aaunga-gadar-train-to-pakistan-movies-based-on-partition-story-2026-08-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Independence Day 2026: 'ट्रेन टू पाकिस्तान' से 'बंटवारा 1947' तक; विभाजन की कहानी पर बनी हैं ये फिल्में","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}

Independence Day 2026: 'ट्रेन टू पाकिस्तान' से 'बंटवारा 1947' तक; विभाजन की कहानी पर बनी हैं ये फिल्में

Sat, 15 Aug 2026 01:00 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 15 Aug 2026 01:00 PM IST
सार

Independence Day 2026: फिल्म 'बंटवारा 1947' इन दिनों सिनेमाघरों में लगी है। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले कल शुक्रवार को बंटवारे की कहानी पर आधारित यह फिल्म रिलीज हुई। इससे पहले कई और फिल्मों में भी भारत और पाकिस्तान के विभाजन का दर्द दिखा है।

विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान विभाजन पर बनी फिल्में - फोटो : अमर उजाला
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

आज 15 अगस्त को आजादी का पर्व मनाया जा रहा है। देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी। मगर, इसी के साथ विभाजन का दर्द भी मिला था। भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के बाद करोड़ों लोग विस्थापित हुए। हिंसा भड़कीं। लोग एक दर्दनाक दौर से गुजरे। कई फिल्मों में विभाजन की पीड़ा और खौफनाक मंजर को दिखाया गया है। कल 14 अगस्त को रिलीज हुई 'बंटवारा 1947' भी इसी पर आधारित है। इससे पहले भी कई फिल्में बन चुकी हैं, जानिए

विज्ञापन
ट्रेन टू पाकिस्तान - फोटो : इंस्टाग्राम: @primevideo

'ट्रेन टू पाकिस्तान'
यह फिल्म साल 1998 में रिलीज हुई थी। यह खुशवंत सिंह के इसी नाम के मशहूर उपन्यास पर आधारित है। इसमें भारत-पाकिस्तान सीमा के पास बसे एक काल्पनिक गांव की कहानी है। फिल्म में निर्मल पांडे, रजित कपूर, मोहन अगाशे और स्मृति मिश्रा अहम भूमिका में दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजर - फोटो : एक्स

'पिंजर'
यह फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी और यह भी विभाजन के मंजर को दर्शाती है। इसमें उर्मिला मातोंडकर, मनोज बाजपेयी और संजय सूरी जैसे सिताने नजर आए। फिल्म में बंटवारे के दौरान महिलाओं पर हुई हिंसा, उनके संघर्ष और उस दौर में उनसे छीने गए अधिकारों को दिखाया गया है।

विज्ञापन
पार्टीशन - फोटो : सोशल मीडिया

'पार्टीशन'
साल 2007 में आई यह फिल्म भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद के हालात को दिखाती है। इसकी कहानी एक पूर्व सिख सैनिक के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे नसीम नाम की एक मुस्लिम युवती से मोहब्बत होती है। दोनों की प्रेम कहानी के माध्यम से फिल्म में बंटवारे के बाद लोगों के मन में बसी दहशत, दर्द और तनाव को दिखाया गया है।

फिल्म 'गदर : एक प्रेम कथा' में सनी दोओल और अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

'गदर- एक प्रेम कथा'
सनी देओल और अमीषा पटेल अभिनीत यह साल 2001 में रिलीज हुई थी। फिल्म की पूरी कहानी ही भारत-पाकिस्तान बंटवारे पर आधारित है। सनी देओल एक सिख ट्रक ड्राइवर तारा सिंह की भूमिका में नजर आए थे। वहीं, अमीषा पटेल को मुस्लिम युवती सकीना के रूप में देखा। इस फिल्म का दूसरा पार्ट 'गदर 2' साल 2023 रिलीज हुआ। दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थीं।

भाग मिल्खा भाग - फोटो : यूट्यूब

'भाग मिल्खा भाग'
यह फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई। फरहान अख्तर की यह फिल्म यूं तो महान भारतीय एथलीट मिल्खा सिंह की जिंदगी पर आधारित है। फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह का किरदार निभाया है। इस फिल्म में यह भी दिखाया गया है कि बचपन में मिल्खा ने बंटवारे के दौरान भयानक हिंसा देखी, जिसके चलते वे अपने परिवार से बिछड़ गए। उन्हें भारत की ओर पलायन करना पड़ा। फिल्म में विभाजन के खौफनाक मंजर की झलक है।

टोबा टेक सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

'टोबा टेक सिंह'
साल 2018 में आई यह हिंदी शॉर्ट फिल्म है, जो सआदत हसन मंटो की इसी नाम की मशहूर उर्दू कहानी पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन केतन मेहता ने किया। पंकज कपूर ने लीड रोल निभाया। वे बिशन सिंह के रूप में दिखे। ओटीटी पर यह फिल्म जी5 पर उपलब्ध है।

'मैं वापस आऊंगा' - फोटो : इंस्टाग्राम

'मैं वापस आऊंगा'
इम्तियाज अली निर्देशित यह फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई। अब यह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी दस्तक दे चुकी है। इसमें दिलजीत दोसांझ, शरवरी, नसीरुद्दीन शाह और वेदांग रैना अहम भूमिकाओं में हैं। यह एक लव स्टोरी फिल्म है। फिल्म की कहानी सिख परिवार से ताल्लुक रखने वाले कीनू नाम के लड़के पर आधारित है। उसे जिया नाम की एक मुस्लिम लड़की से प्यार होता है। विभाजन के बाद दोनों की प्रेम कहानी एक दर्दनाक मोड़ लेती है। यह फिल्म इमोशंस से भरी है।

Amar Ujala Ltd published this content on August 15, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 15, 2026 at 07:40 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]