Amar Ujala Ltd

09/12/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/12/2026 02:45

कार कूटनीति: अलग-अलग राष्ट्राध्यक्षों के साथ सफर कर चुके पीएम मोदी, सबसे अधिक सुर्खियों में रहा पुतिन का साथ

{"_id":"6aa50adb32906026dc0e2417","slug":"pm-narendra-modi-car-diplomacy-from-obama-to-netanyahu-and-putin-to-other-news-and-updates-2026-09-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कार कूटनीति: अलग-अलग राष्ट्राध्यक्षों के साथ सफर कर चुके पीएम मोदी, सबसे अधिक सुर्खियों में रहा पुतिन का साथ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

कार कूटनीति: अलग-अलग राष्ट्राध्यक्षों के साथ सफर कर चुके पीएम मोदी, सबसे अधिक सुर्खियों में रहा पुतिन का साथ

शशिधर पाठक
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:48 PM IST
विज्ञापन
कार डिप्लोमेसी। - फोटो : सोशल मीडिया
  • Link Copied

रूस के राष्ट्रपति पुतिन और चीन के शी जिनपिंग के बीच में बहुत अच्छी केमिस्ट्री चल रही है, लेकिन दोनों ने कभी कार साझा नहीं किया। जबकि प्रधानमंत्री मोदी के साथ राष्ट्रपति पुतिन अब तक चार बार कार साझा कर चुके हैं। आखिर यह रूस की कौन सी कूटनीति है?
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 12 साल के कार्यकाल में एक दर्जन से ज्यादा बार शिखर नेताओं के साथ कार साझा की है। प्रधानमंत्री चार बार रूस के राष्ट्रपति पुतिन, एक बार इटली की प्रधानमंत्री जार्जिया मेलोनी, इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, एक बार अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और एक बार फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रों के साथ कार साझा कर चुके हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ एक बार, यूएई के शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, जार्डन के क्राऊन प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय, इथियोपिया के पीएम अबी अहमद अली, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपित शावकत मिर्जियोवेव के साथ भी एक कार में यात्रा कर चुके हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी कार में भी बैठ चुके पुतिन
रूस के राष्ट्रपति की बेहद सुरक्षित आरस कार से चलते हैं। सितंबर 2025 में चीन के त्यांजिन शहर में एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को पहली बार अपनी कार में बिठाया। 40-45 मिनट तक मंत्रणा की। दिसंबर में पुतिन भारत दौरे पर आए तो प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी उनके स्वागत में हवाई अड्डे तक गए और राष्ट्रपति पुतिन को अपनी फॉर्च्यूनर कार से लेकर प्रधानमंत्री आवास 7, लोक कल्याण मार्ग लौटे।

अगस्त 2026 में प्रधानमंत्री एससीओ शिखर सम्मेलन के लिए किर्गिस्तान के बिश्केक शहर में थे। राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री के साथ कार साझा की। राष्ट्रपति पुतिन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने आए हैं। 11 सितंबर 2026 को दोनों नेताओं ने फिर कार में साथ बैठे। इस तरह से एक साल के भीतर चार बार दोनों नेताओं के बीच कार कूटनीति दिखी। राष्ट्रपति पुतिन की प्रधानमंत्री मोदी के साथ यह कार कूटनीति काफी चर्चा का विषय बनी है।
Amar Ujala Ltd published this content on September 12, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on September 12, 2026 at 08:46 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]