09/19/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/19/2026 03:14
इंदौर में राहुल गांधी का आज यानी 19 सितंबर को 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम आयोजित है... लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज इंदौर दौरे पर हैं। वह 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के युवाओं और छात्रों से शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं, पेपर लीक और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम शनिवार, 19 सितंबर को इंदौर के क्षेत्रीय पार्क के सामने स्थित आईडीए मैदान में आयोजित किया जा रहा है, जिसे 'भारत जोड़ो मैदान' नाम दिया गया है। राहुल गांधी के दौरे को लेकर शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। एयरपोर्ट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी रेडिसन होटल जाएंगे और वहां से सीधे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।