Ministry of Heavy Industries of the Republic of India

02/19/2026 | Press release | Distributed by Public on 02/19/2026 02:13

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह कल असम के कछार जिले के नाथनपुर गांव में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम–II (VVP–II) की शुरूआत करेंगे

गृह मंत्रालय

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह कल असम के कछार जिले के नाथनपुर गांव में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-II (VVP-II) की शुरूआत करेंगे


इस पहल का फोकस विकसित भारत @2047 के विज़न के अनुसार सुरक्षित, मज़बूत और समृद्ध बॉर्डर कम्युनिटी को प्रोत्साहन देना है

यह योजना स्थानीय लोगों को सीमा सुरक्षा, सजगता के माध्यम से सीमापार अपराधों को रोकने में अहम योगदान देने में मदद करती है

VVP-II योजना ₹6,839 करोड़ की लागत वाली है, जिसे सैचुरेशन-बेस्ड और कन्वर्जेंस-ड्रिवन अप्रोच के ज़रिए 15 राज्यों और 2 केन्द्रशासित प्रदेशों में लागू किया जाएगा

प्रविष्टि तिथि: 19 FEB 2026 1:31PM by PIB Delhi

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह कल असम में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-II (VVP-II) लॉन्च करेंगे। यह प्रोग्राम सीमांत गांवों को मज़बूत बनाने और सीमावर्ती क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के प्रयासों में एक अहम पड़ाव होगा। VVP-II प्रोग्राम शुक्रवार, 20 फरवरी, 2026 को कछार ज़िले के नाथनपुर गांव में आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा।

वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-II को सैचुरेशन-बेस्ड और कन्वर्जेंस-ड्रिवन अप्रोच के ज़रिए सीमांत गांवों का पूर्ण और सतत विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य के साथ तैयार किया गया है। यह प्रोग्राम ज़रूरी इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने, आधारभूत सेवाओं तक पहुंच बढ़ाने और रोज़गार के सतत अवसर निर्मित करने पर बल देता है। इससे विकसित भारत @2047 के विज़न के अनुसार सुरक्षित, मज़बूत और समृद्ध बॉर्डर कम्युनिटीज़ को प्रोत्साहन मिलता है।

इन गांवों को मज़बूत करने के साथ-साथ यह प्रोग्राम स्थानीय निवासियों को देश की आंख और कान बनने में भी मदद करता है, जिससे सीमा सुरक्षा, सीमापार अपराधों को रोकने और आंतरिक सुरक्षा को मज़बूत करने में अहम योगदान मिलता है।

वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-II एक केन्द्रीय योजना है, जिसका व्यय वित्त वर्ष 2028-29 तक ₹6,839 करोड़ है। VVP-II को 15 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों (UTs) में लागू किया जाएगा।

*****

आरके / आरआर / पीआर


(रिलीज़ आईडी: 2230158) आगंतुक पटल : 16
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English
Ministry of Heavy Industries of the Republic of India published this content on February 19, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on February 19, 2026 at 08:13 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]