Amar Ujala Ltd

08/08/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/08/2026 05:23

Rahul Gandhi In Prayagraj : प्रयागराज पहुंचे राहुल गांधी, केपी ग्राउंड में शाम छह बजे छात्रों से करेंगे संवाद

Live

Rahul Gandhi In Prayagraj : प्रयागराज पहुंचे राहुल गांधी, केपी ग्राउंड में शाम छह बजे छात्रों से करेंगे संवाद

{"_id":"6a76f45ec2d60e55b00544b0","slug":"rahul-gandhi-has-rahul-gandhi-prayagraj-student-dialogue-kp-groundarrived-in-prayagraj-he-will-interact-with-students-at-kp-ground-at-6-pm-2026-08-08","type":"live","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi In Prayagraj : प्रयागराज पहुंचे राहुल गांधी, केपी ग्राउंड में शाम छह बजे छात्रों से करेंगे संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 08 Aug 2026 04:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 08 Aug 2026 04:05 PM IST
खास बातें

Rahul Gandhi In Prayagraj :लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को छात्रों से संवाद करने प्रयागराज पहुंचे। करीब डेढ़ बजे विशेष विमान से प्रयागराज पहुंचे राहुल गांधी का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया। इसके बाद वह अपने पैतृक निवास स्वराज भवन पहुंचे। शाम छह बजे केपी ग्राउंड में वह छात्रों के साथ 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में संवाद करेंगे।

विज्ञापन
प्रयागराज पहुंचे राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें
  • 3
    • Link Copied

लाइव अपडेट

04:21 PM, 08-Aug-2026

कार्यक्रम स्थल पर पहुचंने वाले मार्ग पर कीचड़

केपी कॉलेज मैदान में राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल पर पहने वाले मार्ग पर कीचड़ और मिट्टी। - फोटो : अमर उजाला।
बारिश के चलते केपी ग्राउंड में राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल पर जल जमाव हो गया है। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के लिए निर्धारित मुख्य मार्ग पूरी तरह से कीचड़ से सना हुआ है। इससे लोगों को आने जाने में दिक्कत हो रही है।
04:02 PM, 08-Aug-2026

केपी कॉलेज के मैदान में जुटने लगी भीड़

केपी कॉलेज के मैदान परआयोजित राहुल गांधी के कार्यक्रम में भीड़ जुटने लगी है। बड़ी संख्या में छात्र पहुंच रहे हैं। बुकिंग के लिए बॉक्स ऑफिस बनाया गया है। यहां पर रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।
विज्ञापन
03:28 PM, 08-Aug-2026

एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का स्वागत करते कांग्रेस नेता।

राहुल गांधी का एयरपोर्ट पर स्वागत करते कांग्रेस नेता। - फोटो : अमर उजाला।
एयरपोर्ट पर पहुंचने पर राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए कांग्रेस नेताओं में होड़ मची रही। बुके देकर लोगों ने उनका स्वागत किया।
03:01 PM, 08-Aug-2026

इलाहाबाद लोकसभा के सांसद उज्ज्वल रमण सिंह से मुलाकात करते राहुल गांधी।

इलाहाबाद लोकसभा के सांसद उज्ज्वल रमण सिंह से मुलाकात करते राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला।
इलाहाबाद के कांग्रेस सासंद उज्ज्वल रमण सिंह ने राहुल गांधी से मुलाकात की। बुके देकर उनका स्वागत किया। इसके अलावा बड़ी संख्या में नेताओं ने स्वागत किया।
02:53 PM, 08-Aug-2026

राहुल गांधी के खिलाफ लगाए गए पोस्टरों को फाड़ा गया

प्रयागराज में राहुल गांधी के आगमन के पहले सिविल लाइंस समेत शहर के कई हिस्सों में राहुल गांधी के खिलाफ पोस्टर लगाए गए थे। जिसे कांग्रेस नेताओं ने फाड़कर हटा दिया।
02:52 PM, 08-Aug-2026

राहुल के स्वागत के लिए पोस्टर बैनर से पटा सिविल लाइंस

कांग्रेस नेता राहुल गांधी स्वागत के लिए सिविल लाइंस इलाके में भारी संख्या में पोस्टर बैनर लगाए गए हैं। सिविल लाइंस समेत शहर के कई इलाकों में पोस्टर बैनर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:35 PM, 08-Aug-2026

Rahul Gandhi In Prayagraj : प्रयागराज पहुंचे राहुल गांधी, केपी ग्राउंड में शाम छह बजे छात्रों से करेंगे संवाद

छात्रों से संवाद करने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज पहुंच गए। अपने स्पेशल विमान से करीब डेढ़ बजे वह प्रयागराज पहुंचे। यहां पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत तमाम बड़े नेताओं ने उनका बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद राहुल गांधी अपने पैतृक निवास स्वराज भवन चले गए। यहां पर भी कांग्रेस नेताओं द्वारा उनका स्वागत किया जा रहा है।

राहुल शाम छह बजे केपी ग्राउंड में छात्रों से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम का नाम छात्रों की गूंज रखा गया है। इसके पहले यह कार्यक्रम राजस्थान के कोटा और उत्तराखंड के देहरादून में हो चुका है। इसके बाद प्रयागराज में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके मद्देनजर कई दिनों से केपी मैदान में तैयारियां चल रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत कई नेता प्रयागराज में कैंप किए हुए हैं।
Amar Ujala Ltd published this content on August 08, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 08, 2026 at 11:24 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]