06/25/2026 | Press release | Distributed by Public on 06/25/2026 02:17
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप में जानमाल के नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की है। देश के लोगों की ओर से शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्री मोदी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस मुश्किल समय में भारत हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
''वेनेजुएला में आए भीषण भूकंपों से हुई तबाही से मैं बेहद दुखी हूं।
भारत की जनता की ओर से, मैं वेनेजुएला सरकार और जनता, विशेषकर उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं और इस मुश्किल समय में सभी प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।
भारत हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।''
Deeply saddened by the devastation caused by the severe earthquakes in Venezuela.
On behalf of the people of India, I extend our heartfelt condolences to the Government and people of Venezuela, especially to the families who have lost their loved ones. We pray for the speedy…
***
पीके/केसी/बीयू/वाईबी