Ministry of Heavy Industries of the Republic of India

09/07/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/07/2026 14:11

लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना पोत सुदर्शनी की बार्सिलोना यात्रा संपन्न

लोकायन 2026 - भारतीय नौसेना पोत सुदर्शनी की बार्सिलोना यात्रा संपन्न
प्रविष्टि तिथि: 07 SEP 2026 6:00PM by PIB Delhi
भारतीय नौसेना के नौवहन प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी ने 'लोकायन-26' अभियान के तहत 6 सितंबर 2026 को स्पेन के बार्सिलोना में अपनी यात्रा पूरी की।

आईएनएस सुदर्शिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने इस यात्रा के दौरान स्पेन की नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों और समुद्री क्षेत्र से जुड़े कर्मियों के साथ पेशेवर विचार-विमर्श किया। इस दौरान पोत पर एक डेक स्वागत समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी, राजनयिक प्रतिनिधि, नागरिक प्रशासन के अधिकारी और अन्य विशिष्ट अतिथि शामिल हुए।

इस जहाज को आगंतुकों के लिए भी खोला गया, जिससे भारतीय मूल के लोगों और स्थानीय निवासियों को पोत के चालक दल तथा प्रशिक्षुओं से संवाद करने व उनके अनुभव जानने का अवसर मिला। इस पोर्ट कॉल ने भारत तथा स्पेन के बीच लंबे समय से चले आ रहे समुद्री संबंधों को और मजबूत किया। साथ ही, इसने पेशेवर एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान का अवसर प्रदान करते हुए दोनों देशों के बीच मैत्री, आपसी सहयोग व सद्भावना के संबंधों को और गहराई प्रदान की।





****

पीके/केसी/एनके / डीए


(रिलीज़ आईडी: 2307643) आगंतुक पटल : 142
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil
Ministry of Heavy Industries of the Republic of India published this content on September 07, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on September 07, 2026 at 20:11 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]