Ministry of Heavy Industries of the Republic of India

02/19/2026 | Press release | Distributed by Public on 02/19/2026 06:14

राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कर्नाटक के मांड्या जिले के बसारालू इलाके में एक रसायन संयंत्र में हुए विस्‍फोट में दो लोगों की मौत और चार अन्य के घायल होने की खबर पर खुद से[...]

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग

राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कर्नाटक के मांड्या जिले के बसारालू इलाके में एक रसायन संयंत्र में हुए विस्‍फोट में दो लोगों की मौत और चार अन्य के घायल होने की खबर पर खुद से संज्ञान लिया


राज्य के मुख्‍य सचिव और मांड्या के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो हफ्ते के अंदर मामले पर विस्‍तृत रिपोर्ट मांगी

रिपोर्ट में मारे गए और घायलों के एनओके को दिए गए हेल्थ और मुआवज़े (अगर कोई हो) की जानकारी शामिल होने की उम्मीद है

प्रविष्टि तिथि: 19 FEB 2026 4:12PM by PIB Delhi

राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी)ने एक मीडिया रिपोर्ट पर खुद से संज्ञान लिया है, जिसमें कहा गया है कि 15 फरवरी, 2026 को कर्नाटक के मांड्या जिले के बसारालू इलाके में एक रसायन संयंत्र में हुए विस्‍फोट में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार विस्‍फोट लापरवाही के कारण हुआ, क्योंकि सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था।

आयोग का मानना है कि अगर खबरें सही हैं, तो यह पीड़ितों के मानवाधिकार के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा उठाती हैं। इसलिए उसने राज्य के मुख्‍य सचिव और मांड्या के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी करके दो हफ़्ते के अंदर मामले पर विस्‍तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में मरने वालों और घायलों के परिजनों के स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति और अगर कोई मुआवज़ा दिया गया हो तो उसकी जानकारी शामिल होने की उम्मीद है।

16 फरवरी, 2026 की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना तब हुई जब यूनिट को दूसरी जगह ले जाने के लिए एक रसायन भंडारण टैंक को तोड़ा जा रहा था।

***

पीके/केसी/केपी/एचबी


(रिलीज़ आईडी: 2230294) आगंतुक पटल : 12
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English
Ministry of Heavy Industries of the Republic of India published this content on February 19, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on February 19, 2026 at 12:14 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]