06/26/2026 | Press release | Distributed by Public on 06/26/2026 02:26
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज हज़रत इमाम हुसैन (अलैहिस्सलाम) को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके कालजयी बलिदान तथा सत्य और न्याय के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का स्मरण किया। श्री मोदी ने कहा कि इमाम हुसैन का जीवन और उनकी शहादत साहस तथा दृढ़ विश्वास की शक्ति की अमिट प्रेरणा के रूप में सदैव स्मरणीय रहेंगे।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
"हज़रत इमाम हुसैन (अलैहिस्सलाम) का बलिदान सत्य और न्याय की खोज में अडिग रहने के लिए अनगिनत लोगों को निरंतर प्रेरित करता है। यह साहस और दृढ़ विश्वास की चिरस्थायी शक्ति का भी स्मरण कराता है।"
The sacrifice of Hazrat Imam Hussain (AS) continues to inspire many people to remain steadfast in the pursuit of truth and justice. It is also a reminder of the enduring power of courage and conviction.
- Narendra Modi (@narendramodi) June 26, 2026****
पीके/केसी/पीके