Amar Ujala Ltd

08/02/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/01/2026 23:12

UP: दुबई में बैठकर यूपी में आतंकी साजिश, सरगना का प्रत्यर्पण बड़ी चुनौती; हमले के बाद प्रदेश में हाई अलर्ट

{"_id":"6a6eb982c5dbbfb8960528b0","slug":"terror-plot-in-up-orchestrated-from-dubai-extradition-of-mastermind-is-biggest-challenge-2026-08-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दुबई में बैठकर यूपी में आतंकी साजिश, सरगना का प्रत्यर्पण बड़ी चुनौती; हमले के बाद प्रदेश में हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

UP: दुबई में बैठकर यूपी में आतंकी साजिश, सरगना का प्रत्यर्पण बड़ी चुनौती; हमले के बाद प्रदेश में हाई अलर्ट

Sun, 02 Aug 2026 08:59 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 02 Aug 2026 08:59 AM IST
सार

दुबई में बैठकर यूपी में रेलवे को दहलाने की साजिश करने वाले सरगना के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया गया है। अब इसका प्रत्यर्पण जांच एजेंसियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
दुबई में बैठकर यूपी में आतंकी साजिश। - फोटो : अमर उजाला
  • 1
    • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

यूपी में रेलवे सिग्नल बॉक्स में धमाका करने की साजिश रचने वाले आतंकी मॉड्यूल के सरगना का प्रत्यर्पण कराना जांच एजेंसी के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। जांच एजेंसी कागजी प्रक्रिया कर विदेश मंत्रालय को दस्तावेज भेजकर पूरी जानकारी साझा कर चुकी है, लेकिन अब तक उसमें कोई सफलता नहीं मिली है।

विज्ञापन


सरगना दुबई में बैठकर सोशल मीडिया के जरिये नेटवर्क तैयार कर रहा है।एटीएस ने दो अप्रैल 2026 को आलमनगर रेलवे स्टेशन से चार संदिग्ध आतंकियों शाकिब, अरबाब, विकास और लोकेश को गिरफ्तार किया था। एटीएस ने खुलासा किया था कि आरोपी पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी व आईएसआई एजेंट के संपर्क में थे।
विज्ञापन

रेड कॉर्नर नोटिस जारी

उनके इशारे पर वह देश के अलग अलग शहरों में रेलवे सिग्नलों व सिलिंडर भरे वाहनों में विस्फोट करने वाले थे। जांच में खुलासा हुआ था कि इनका सरगना दुबई में बैठा मेरठ निवासी आकिब है। उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो चुका है। एटीएस प्रयास में है कि उसका किसी भी तरह से प्रत्यर्पण हो। इसके लिए सेंट्रल की एजेंसियों व विदेश मंत्रालय के संपर्क में जांच एजेंसी के अधिकारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकी हमले के बाद प्रदेश में अलर्ट

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को हुए आतंकी हमले के बाद यूपी में हाई अलर्ट जारी किया गया। सावन और कांवड़ यात्रा को लेकर सभी जनपदों में पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है। मंदिरों और कांवड़ यात्रा मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।

कुलगाम में शुक्रवार आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे प्रवासी मजदूरों के नाम पूछे। फिर छत्तीसगढ़ के दो हिंदुओं को समूह से अलग करके गोली मार दी। हमले में एक मजदूर की मौके पर और दूसरे मजदूर की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस के अलावा सादे वस्त्रों में खुफिया एजेंसी के जवान भी तैनात किए गए है। सीसीटीवी कैमरों से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नजर रखी जा रही है।
Amar Ujala Ltd published this content on August 02, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 02, 2026 at 05:12 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]