Ministry of Heavy Industries of the Republic of India

03/11/2026 | Press release | Distributed by Public on 03/11/2026 11:46

रक्षा मुख्यालय प्रशिक्षण संस्थान ने “अति उत्कृष्ट” एनएससीएसटीआई प्रत्यायन प्राप्त किया

रक्षा मंत्रालय

रक्षा मुख्यालय प्रशिक्षण संस्थान ने "अति उत्कृष्ट" एनएससीएसटीआई प्रत्यायन प्राप्त किया

प्रविष्टि तिथि: 11 MAR 2026 6:09PM by PIB Delhi

रक्षा मुख्यालय प्रशिक्षण संस्थान (डीएचटीआई), रक्षा मंत्रालय ने सिविल सेवा प्रशिक्षण संस्थान के राष्ट्रीय मानक (एनएससीएसटीआई) ढांचे के तहत "अति उत्कृष्ट" (4-स्टार) प्रत्यायन प्राप्त कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह दो साल पहले आयोजित पिछले प्रत्यायन चक्र के दौरान इसकी पूर्ववर्ती "उत्तम" (1-स्टार) रेटिंग से एक बड़ी प्रगति है।

प्रत्यायन समीक्षा प्रक्रिया के हिस्से के रूप में, एक चार सदस्यीय एनएससीएसटीआई मूल्यांकन टीम ने 10-11 मार्च 2026 को डीएचटीआई का ऑनसाइट निरीक्षण किया।

मूल्यांकन टीम ने निर्धारित एनएससीएसटीआई ढांचे के अनुसार संस्थागत रिकॉर्ड, प्रशिक्षण संबंधी दस्तावेजों, बुनियादी ढांचे, शासन तंत्र, शैक्षणिक प्रक्रियाओं और अनुपालन सामग्रियों की जांच की।

यह उन्नत प्रत्यायन, मिशन कर्मयोगी के तहत सिविल सेवा क्षमता विकास के भारत सरकार के व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप संस्थागत प्रणालियों को मजबूत करने, प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार करने और क्षमता निर्माण में सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाने के प्रति डीएचटीआई की निरंतर प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

पीके/केसी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2238688) आगंतुक पटल : 6
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu
Ministry of Heavy Industries of the Republic of India published this content on March 11, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on March 11, 2026 at 17:46 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]