Prime Minister’s Office of India

02/16/2026 | Press release | Distributed by Public on 02/16/2026 09:26

भारत के ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र अहमद ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

प्रधानमंत्री कार्यालय

भारत के ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र अहमद ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

प्रविष्टि तिथि: 16 FEB 2026 8:16PM by PIB Delhi

भारत के ग्रैंड मुफ्ती, शेख अबूबक्र अहमद ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न विषयों पर अपने विचारों का आदान-प्रदान किया। प्रधानमंत्री ने सामाजिक सद्भाव, भाईचारे को बढ़ावा देने और देशभर में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए ग्रैंड मुफ्ती के सराहनीय प्रयासों की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:

"भारत के ग्रैंड मुफ्ती, शेख अबूबक्र अहमद साहब के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। हमने विभिन्न मुद्दों पर अपने विचारों का आदान-प्रदान किया। सामाजिक सद्भाव, भाईचारे को आगे बढ़ाने और शिक्षा में सुधार के लिए उनके प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं।"

@shkaboobacker"

Had a very good interaction with Sheikh Abubakr Ahmad Sahab, Grand Mufti of India. We exchanged views on a wide range of issues. His efforts to further social harmony, brotherhood and improve education are noteworthy.@shkaboobacker pic.twitter.com/HSxmCe2aUG

- Narendra Modi (@narendramodi) February 16, 2026

***************

पीके/केसी/डीवी/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2228877) आगंतुक पटल : 3
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Gujarati
Prime Minister’s Office of India published this content on February 16, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on February 16, 2026 at 15:26 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]