Amar Ujala Ltd

09/17/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/17/2026 06:33

टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन होंगे महंगे: कंपनी एक अक्तूबर से बढ़ाएगी कीमतें, जानें डिटेल्स

{"_id":"6aabd82746968cb0a00fef52","slug":"tata-motors-to-hike-commercial-vehicle-prices-by-up-to-1-per-cent-from-october-1-2026-2026-09-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन होंगे महंगे: कंपनी एक अक्तूबर से बढ़ाएगी कीमतें, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}

टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन होंगे महंगे: कंपनी एक अक्तूबर से बढ़ाएगी कीमतें, जानें डिटेल्स

Thu, 17 Sep 2026 05:38 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amar Sharma Updated Thu, 17 Sep 2026 05:38 PM IST
सार

टाटा मोटर्स ने अपने कमर्शियल व्हीकल पोर्टफोलियो की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है। कंपनी के मुताबिक, कीमतों में यह बदलाव मॉडल और वेरिएंट के आधार पर अलग-अलग होगा।

विज्ञापन
Tata Motors - फोटो : Tata Motors
  • 1
    • Link Copied

विस्तार

टाटा मोटर्स ने अपने कमर्शियल व्हीकल पोर्टफोलियो की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है। कंपनी के मुताबिक, 1 अक्तूबर 2026 से कमर्शियल वाहनों की कीमतें 1 प्रतिशत तक बढ़ाई जाएंगी। कीमतों में यह बदलाव मॉडल और वेरिएंट के आधार पर अलग-अलग होगा।

विज्ञापन

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कीमतों में बढ़ोतरी का उद्देश्य बढ़ती कमोडिटी कीमतों और अन्य इनपुट लागत के असर को कम करना है।

टाटा मोटर्स इस साल दूसरी बार कमर्शियल व्हीकल महंगे क्यों कर रही है?

अक्तूबर की बढ़ोतरी टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल कारोबार में इस साल की दूसरी कीमत बढ़ोतरी होगी। इससे पहले कंपनी ने 1 अप्रैल 2026 से कमर्शियल वाहनों की कीमतों में 1.5 प्रतिशत तक की वृद्धि की थी। उस समय भी कंपनी ने बढ़ती कमोडिटी और इनपुट लागत को कीमत बढ़ाने की वजह बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल्स भी पहले महंगे हो चुके हैं?

  • कमर्शियल वाहनों के अलावा टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल कारोबार में भी इस साल कीमतों में संशोधन हुआ है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने 1 जुलाई 2026 से अपने पैसेंजर व्हीकल पोर्टफोलियो की कीमतों में 1.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की थी।
  • यह बढ़ोतरी पेट्रोल-डीजल (ICE) और इलेक्ट्रिक दोनों मॉडल पर लागू हुई थी। इससे पहले 1 अप्रैल से कंपनी ने अपने ICE पोर्टफोलियो की कीमतों में 0.5 प्रतिशत की वृद्धि की थी। अप्रैल के संशोधन में कुछ वेरिएंट की कीमतें 1.09 प्रतिशत तक बढ़ी थीं, जबकि Tata Altroz की कीमत में मामूली कमी की गई थी।
विज्ञापन

क्या दूसरी वाहन कंपनियां भी कीमतें बढ़ा रही हैं?

  • ऑटोमोबाइल उद्योग में वाहन कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला देखने को मिला है। कंपनियां बढ़ती कमोडिटी कीमतों, लॉजिस्टिक्स खर्च, सप्लाई-चेन लागत और मुद्रा विनिमय में उतार-चढ़ाव के असर को कम करने के लिए कीमतों में बदलाव कर रही हैं।
  • मारुति सुजुकी ने जून 2026 से वाहनों की कीमतों में 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की थी। जबकि ह्यूंदै मोटर इंडिया ने 1 जून से कीमतों में 12,800 रुपये तक की वृद्धि की थी।
  • इसके अलावा जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया, बीएमडब्ल्यू इंडिया, मर्सिडीज-बेंज इंडिया, ऑडी इंडिया और होंडा कार्स इंडिया समेत कई अन्य वाहन निर्माताओं ने भी इसी अवधि के आसपास कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की थी।

टाटा मोटर्स का कमर्शियल व्हीकल कारोबार कितना बड़ा है?

टाटा मोटर्स, 180 अरब डॉलर के टाटा समूह का हिस्सा है और भारत की प्रमुख कमर्शियल एवं पैसेंजर वाहन कंपनियों में शामिल है। कंपनी का परिचालन भारत और दक्षिण कोरिया में है। इसके अलावा अफ्रीका, मध्य पूर्व, लैटिन अमेरिका, दक्षिण-पूर्व एशिया और SAARC (सार्क) देशों समेत कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी इसकी मौजूदगी है।

1 अक्तूबर 2026 से लागू होने वाली नई कीमतें मॉडल और वेरिएंट के अनुसार अलग-अलग होंगी। जबकि अधिकतम बढ़ोतरी 1 प्रतिशत तक रहेगी।

Amar Ujala Ltd published this content on September 17, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on September 17, 2026 at 12:34 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]