Prime Minister’s Office of India

02/02/2026 | Press release | Distributed by Public on 02/02/2026 02:16

प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भरता पर बल देते हुए संस्कृत सुभाषितम साझा किया

प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भरता पर बल देते हुए संस्कृत सुभाषितम साझा किया

प्रविष्टि तिथि: 02 FEB 2026 12:56PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आत्‍मनिर्भरता पर बल देते हुए एक संस्‍कृत सुभाषितम साझा किया।

"नाम्भोधिरर्थितामेति सदाम्भोभिश्च पूर्यते ।

आत्मा तु पात्रतां नेयः पात्रमायान्ति सम्पदः॥"

सुभाषितम में कहा गया है कि सागर कभी पानी नहीं मांगता, फिर भी वह हमेशा भरा रहता है। ठीक उसी प्रकार, जब कोई व्यक्ति योग्य हो जाता है, तो धन उसे स्वाभाविक रूप से प्राप्त होता है।

श्री मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भरता वह दीपक है जो आत्मसम्मान और सामर्थ्‍य का मार्ग दिखाता है और इस बार का बजट भी हमारे युवा साथियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

"आत्मनिर्भरता वह दीपक है, जो आत्मसम्मान और सामर्थ्य का मार्ग दिखाता है। इस बार का बजट भी हमारे युवा साथियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाने वाला है।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा;

आत्मनिर्भरता वह दीपक है, जो आत्मसम्मान और सामर्थ्य का मार्ग दिखाता है। इस बार का बजट भी हमारे युवा साथियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाने वाला है।

नाम्भोधिरर्थितामेति सदाम्भोभिश्च पूर्यते ।

आत्मा तु पात्रतां नेयः पात्रमायान्ति सम्पदः॥ pic.twitter.com/x7iSHqop57

- Narendra Modi (@narendramodi) February 2, 2026

****

पीके/केसी/एसकेजे/एम


(रिलीज़ आईडी: 2222058) आगंतुक पटल : 13
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Gujarati
Prime Minister’s Office of India published this content on February 02, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on February 02, 2026 at 08:16 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]