03/07/2026 | Press release | Distributed by Public on 03/07/2026 09:06
कोटा; 7 मार्च2026: बहुप्रतीक्षित नए कोटा एयरपोर्ट का भूमि पूजन शनिवार को शंभुपुरा में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला, राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा और केन्द्रीय मंत्री श्री किंजारापु राममोहन नायडू ने किया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भी अपने वर्चुअल सम्बोधन में कोटा-बून्दी सहित हाड़ौतीवासियों को शुभकामनाएं दी।
श्री मोदी ने कहा कि पिछले दिनों वे अजमेर गए थे, जहां हजारों करोड़ रुपये के विकास प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। उसी कार्यक्रम में राजस्थान के लगभग 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए थे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि अजमेर यात्रा के कुछ ही दिनों बाद उन्हें कोटा से जुड़े इस महत्वपूर्ण एयरपोर्ट प्रोजेक्ट को शुरू करने का अवसर मिला है। एक ही सप्ताह में राजस्थान के इन दो बड़े कार्यों की शुरुआत इस बात का संकेत है कि आज राजस्थान तेज गति से विकास की ओर बढ़ रहा इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, किसानों और माताओं-बहनों के लिए योजनाएं, हर क्षेत्र में राजस्थान में तेजी से काम हो रहा है। आज का दिन कोटा, बूंदी, बारां एवं झालावाड़ सहित पूरे हाड़ौती क्षेत्र के लिए नई आशा और उपलब्धि का दिन है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि करीब 1500 करोड़ रुपये की लागत से बनने जा रहा यह एयरपोर्ट आने वाले समय में पूरे क्षेत्र के विकास को नई गति देगा। उन्होंने कहा कि नवंबर 2023 में जब वे कोटा आए थे, तब उन्होंने जनता से वादा किया था कि कोटा का एयरपोर्ट केवल सपना बनकर नहीं रहेगा, बल्कि उसे साकार किया जाएगा। आज वही क्षण आ गया है, जब कोटा एयरपोर्ट का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक कोटा के लोगों को फ्लाइट पकड़ने के लिए जयपुर एवं जोधपुर जाना पड़ता था। एयरपोर्ट शुरू होने के बाद यात्रा का समय कम होगा और व्यापार को भी गति मिलेगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कोटा ऊर्जा का भी एक महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां ऊर्जा के लगभग सभी स्रोतों से बिजली का उत्पादन होता है। हाड़ौती की धरती अपनी सांस्कृतिक और आर्थिक धरोहरों के लिए भी प्रसिद्ध है। कोटा की कचौरी, कोटा डोरिया साड़ी, सैंडस्टोन की चमक, यहां का धनिया और बूंदी के बासमती चावल की पहचान विदेशों तक है।
उन्होंने कहा कि कोटा की यह धरती आस्था का भी बड़ा केंद्र है। सदियों से देश-दुनिया के श्रद्धालु यहां श्री मथुराधीश जी पावन पीठ, श्री खड़े गणेश जी महाराज एवं श्री गोदावरी धाम के बालाजी जैसे पवित्र स्थलों के दर्शन के लिए आते रहे हैं। हवाई कनेक्टिविटी मिलने से इन सभी धार्मिक और पर्यटन स्थलों को भी नया लाभ मिलेगा।
प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि कोटा एयरपोर्ट बनने से हाड़ौती क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार, उद्योग और शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलेंगी और यह क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
इस संदर्भ में लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला की सराहना करते हुए श्री मोदी ने कहा कि वे जितने शानदार सांसद हैं, उतने ही बेहतरीन लोकसभा अध्यक्ष भी हैं। वे संविधान को पूरी तरह समर्पित हैं और संसदीय प्रणालियों के प्रति पूरी तरह निष्ठा रखते हैं। श्री बिरला जी ऐसे स्पीकर महोदय हैं, जो सांसदों का सर्वाधिक सम्मान करने का स्वभाव रखते हैं। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि कभी-कभी कुछ बड़े घरानों के अहंकारी, उत्पाती छात्र आ भी जाते हैं, तो भी वे सदन के मुखिया की तरह सबको संभालते हैं। वे किसी को भी अपमानित नहीं करते, सबके कड़वे बोल भी वो झेल लेते हैं।
कोटा विकास की नई इबारत लिखेगा: लोक सभा अध्यक्ष
लोकसभा स्पीकर एवं कोटा-बूंदी सांसद श्री ओम बिरला ने अपने संबोधन में कहा कि कोटा की जनता का बहुप्रतीक्षित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का सपना साकार होने जा रहा है। कोटा एयरपोर्ट के निर्माण में कई बाधाएं आई लेकिन प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में आज हाड़ौती को बड़ी सौगात मिली है। उन्होनें कहा कि कोटा में इंडस्ट्रीज लाने के लिए मैं कई बार उद्यमियों से मिलता था लेकिन एयरपोर्ट नहीं होने से वे पीछे हट जाते हैं। वर्ष 2027 में एयरपोर्ट बनने के बाद कोटा विकास की नई इबारत लिखेगा। इडस्ट्रीज के आने के साथ ही आईटी सेक्टर भी कोटा में विकसित होगा, पर्यटन क्षेत्र में नए आयाम विकसित होंगे।
बड़ा औद्योगिक केन्द्र बनेगा कोटा- सीएम, राजस्थान
सीएम श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि कोटा रेल व सड़क के साथ अब एयर से भी जुड़ने जा रहा है। यहां पानी प्रचुर मात्रा में है और आने वाले समय में कोटा शिक्षा के साथ-साथ उद्यम के क्षेत्र में भी अग्रणी रहने वाला है। कनेक्टिविटी बढ़ने से औद्योगिक क्षेत्र भी विकसित होगा। देश के कोने-कोने से लोग कोटा पहुंचेंगे। राजस्थान में सरकार के आने के साथ ही हमने रोड मैप बनाया था। प्रधानमंत्री श्री मोदी के निर्देशन में सरकार लगातार काम कर रही है। राइजिंग राजस्थान के तहत 35 लाख करोड़ के एमओयू किए। जिसमें से 8 लाख करोड़ रूपए के एमओयू हमने धरातल पर उतार दिए। इससे 3 लाख युवाओं को रोजगार मिला है।
कोटा पूरे देश से कह रहा- पधारो सा
शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री श्री किंजारापु राममोहन नायडू ने कहा कि एयरपोर्ट के बाद कोटा की रेल व सड़क के साथ-साथ एयर कनेक्टिविटी भी पूरे देश से हो जाएगा। ऐसा लग रहा है कि मानो कोटा पूरे देश से कह रहा हो कि पधारो सा। प्रधानमंत्री श्री मोदी के विजन में देश में हर 45 दिन में एक नया एयरपोर्ट खुल रहा है। उन्होनें कहा कि करीब 440 हैक्टर क्षेत्रफल में 3 हजार 200 मीटर लंबे रनवे के साथ 1507 करोड़ रुपए की लागत से नए कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है।
श्री नायडू ने कहा कि एयरपोर्ट के खुलने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। कोटा में पर्यटन, शिक्षा सहित सभी सेक्टर्स में वृद्धि होगी।
Speaking at the foundation stone laying ceremony for the Kota airport. https://t.co/2DvujkMMK0
- Narendra Modi (@narendramodi) March 7, 2026ओम बिरला जी जितने शानदार सांसद हैं, उतने ही बेहतरीन लोकसभा अध्यक्ष भी हैं। यह शिक्षा की नगरी से आने का ही प्रभाव है कि वे सदन में एक अच्छे मुखिया की तरह सबको साथ लेकर चलते हैं। वे पक्ष-विपक्ष से ऊपर उठकर सभी सांसदों के प्रति अत्यधिक सम्मान का भाव रखते हैं।@ombirlakota pic.twitter.com/54KtlYBzZd
- Narendra Modi (@narendramodi) March 7, 2026
I would like to appreciate the efforts of Lok Sabha Speaker Shri Om Birla Ji for working towards developing an airport in Kota. His work for Kota's progress is for everyone to see.
Shri Om Birla Ji is as outstanding a Member of Parliament as he is an excellent Speaker of the… pic.twitter.com/35AGox4ADw
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में आज कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण की नींव रखी गई। यह महत्वाकांक्षी परियोजना क्षेत्र के समग्र विकास के साथ-साथ यहां के लोगों की वर्षों पुरानी आकांक्षाओं का भी प्रतीक है। माननीय प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में… pic.twitter.com/UfkrjO3aOU
- Om Birla (@ombirlakota) March 7, 2026एयरपोर्ट निर्माण के साथ क्षेत्र में नए उद्योगों की स्थापना को भी गति मिल रही है। कोटा-बून्दी एग्रो बेस्ड इंडस्ट्री का केन्द्र बनने की ओर अग्रसर है। ट्रिपल आईटी के विस्तार के साथ कोटा एक महत्वपूर्ण आईटी हब के रूप में भी उभरेगा। मेरा विश्वास है कि जब कोटा-बूंदी की इस धरा से यहां… pic.twitter.com/yQTMZwyCh5
- Om Birla (@ombirlakota) March 7, 2026
हाड़ौती और संपूर्ण राजस्थान के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में कोटा-बून्दी को मिलने जा रहे ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का आज शिलान्यास एवं भूमि पूजन होने जा रहा है।
कोटा-बून्दी एयरपोर्ट समूचे राजस्थान की कनेक्टिविटी को नए आयाम देगा।… pic.twitter.com/Ouog7Scdbl
***
AM