Prime Minister’s Office of India

03/18/2026 | Press release | Distributed by Public on 03/18/2026 03:38

प्रधानमंत्री ने भारत के सुदृढ़ ऊर्जा इको-सिस्टम और सतत भविष्य पर एक लेख साझा किया

प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने भारत के सुदृढ़ ऊर्जा इको-सिस्टम और सतत भविष्य पर एक लेख साझा किया

प्रविष्टि तिथि: 18 MAR 2026 1:25PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री ने आज केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा भारत के ऊर्जा क्षेत्र के विकास से संबंधित एक विशेष लेख पर प्रकाश डाला।

प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर इस बात पर प्रकाश डालते हैं कि भारत किस प्रकार एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा है और भविष्य की आवश्यकताओं के लिए एक सतत वातावरण का निर्माण कर रहा है। प्रधानमंत्री ने पाठकों से आग्रह किया कि वे इस लेख को पढ़ें ताकि उन्हें भारत की ऊर्जा नीतियों की सटीक जानकारी मिल सके, जो एक विकसित भारत का वादा करती हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा:

केंद्रीय मंत्री श्री@एमएलखट्टर इस बात पर विचार कर रहे हैं कि भारत किस प्रकार एक मजबूत ऊर्जा इको-सिस्टम को शक्ति प्रदान कर रहा है और भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण का निर्माण कर रहा है!

भारत की ऊर्जा नीतियों के बारे में सटीक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को पढ़ें, जो एक विकसित भारत का वादा करती हैं।

Union Minister Shri @mlkhattar reflects on how India is powering a robust energy ecosystem and shaping a sustainable atmosphere for the future needs as well!

Read this piece to get an exact idea of India's energy policies that promise a Viksit Bharat. https://t.co/eVFJpezgfR

- PMO India (@PMOIndia) March 18, 2026

***

पीके/केसी/एसकेएस/एचबी


(रिलीज़ आईडी: 2241665) आगंतुक पटल : 21
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Assamese , Gujarati , Kannada
Prime Minister’s Office of India published this content on March 18, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on March 18, 2026 at 09:38 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]