Ministry of Heavy Industries of the Republic of India

02/09/2026 | Press release | Distributed by Public on 02/09/2026 08:06

मेडिकल टूरिज्म की स्थिति और विकास की संभावनाएँ

पर्यटन मंत्रालय

मेडिकल टूरिज्म की स्थिति और विकास की संभावनाएँ

प्रविष्टि तिथि: 09 FEB 2026 4:11PM by PIB Delhi

मेडिकल टूरिज्म सहित पर्यटन स्थलों और उत्पादों का विकास और प्रचार संबंधित राज्य सरकार/केंद्र शासित प्रदेश(यूटी) प्रशासन द्वारा किया जाता है।

पर्यटन मंत्रालय विभिन्न प्रयासों के माध्यम से भारत को समग्र रूप से बढ़ावा देता है। वर्तमान गतिविधियों के हिस्से के रूप में, मेडिकल और वेलनेस टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया जाता है।

पर्यटन मंत्रालय ने भारत में मेडिकल टूरिज्म की मौजूदा स्थिति, मुख्य चुनौतियों और विकास की संभावनाओं का आकलन करने के लिए कोई अध्ययन नहीं किया है। पर्यटन मंत्रालय राज्यवार और उद्देश्यवार विदेशी पर्यटकों के आगमन और मेडिकल टूरिज्म से होने वाले राजस्व के आंकड़े नहीं रखता है।

ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन(बीओआई) के अनुसार, पिछले5 वर्ष के दौरान मेडिकल उद्देश्य के लिए कुल वर्षवार विदेशी पर्यटकों के आगमन का विवरण नीचे दिया गया है:

वर्ष

भारत में आए विदेशी पर्यटक

मेडिकल उद्देश्यों के लिए आए विदेशी पर्यटक

2019

1,09,30,355

6,97,453

2020

27,44,766

1,82,945

2021

15,27,114

3,23,748

2022

64,37,467

4,74,798

2023

95,20,928

6,59,356

2024

99,51,722

6,44,387

2025 (जनवरी से नवंबर) (पी)

79,34,617

4,50,633

(पी): अनंतिम

भारत में मेडिकल और वेलनेस टूरिज्म के विकास को बढ़ावा देने और भारत की प्रतिस्पर्धी बढ़त बनाए रखने के लिए, पर्यटन मंत्रालय ने मेडिकल और वेलनेस टूरिज्म के लिए राष्ट्रीय रणनीति और रूपरेखा तैयार की और संबंधित केंद्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों और उद्योग हितधारकों को परिचालित किया। वाणिज्य मंत्रालय के तहत सर्विसेज एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल(एसईपीसी) ने व्यापक वेबसाइटhttp://www.indiahealthcaretourism.com विकसित की है। यह मान्यता प्राप्त अस्पतालों और वेलनेस सेंटरों, वीज़ा, हेल्थकेयर प्रदाताओं आदि के बारे में जानकारी देती है। पर्यटन मंत्रालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस पोर्टल का लिंक दिया है।

मेडिकल इलाज के लिए भारत आने वाले विदेशी नागरिकों की यात्रा को आसान बनाने के लिए, भारत सरकार ने -मेडिकल वीज़ा/-मेडिकल अटेंडेंट वीज़ा की सुविधा शुरू की है।

यह जानकारी केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज लोकसभा में लिखित जवाब में दी।

*******

पीके/केसी/पीके/डीके


(रिलीज़ आईडी: 2225542) आगंतुक पटल : 9
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu
Ministry of Heavy Industries of the Republic of India published this content on February 09, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on February 09, 2026 at 14:06 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]