Prime Minister’s Office of India

04/29/2026 | Press release | Distributed by Public on 04/29/2026 21:43

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के धार में हुई दुर्घटना में जनहानि पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के धार में हुई दुर्घटना में जनहानि पर शोक व्यक्त किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रविष्टि तिथि: 29 APR 2026 11:25PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के धार में हुई दुर्घटना में जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त कीं हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, और घायलों को 50,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया:

"मध्य प्रदेश के धार में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु के बारे में सुनकर गहरा दु:ख हुआ। इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

पीएमएनआरएफ से मृतकों के निकट परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी"

Deeply pained to hear about the loss of lives in an accident in Dhar, Madhya Pradesh. I extend my heartfelt condolences to those who have lost their loved ones in this mishap. Prayers for the speedy recovery of the injured.

An ex-gratia of Rs. 2 lakh each from PMNRF would be…

- PMO India (@PMOIndia) April 29, 2026

***

पीके/केसी/पीकेपी


(रिलीज़ आईडी: 2256813) आगंतुक पटल : 10
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English
Prime Minister’s Office of India published this content on April 29, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on April 30, 2026 at 03:43 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]