Ministry of Heavy Industries of the Republic of India

04/02/2026 | Press release | Distributed by Public on 04/02/2026 08:28

वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड विक्रय और उत्पादन के साथ सेल का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

इस्‍पात मंत्रालय

वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड विक्रय और उत्पादन के साथ सेल का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

प्रविष्टि तिथि: 02 APR 2026 7:42PM by PIB Delhi

सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने वित्त वर्ष 2025-26 में विक्रय और उत्पादन दोनों में नए मानक स्थापित करते हुए, अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। अपनी ब्रांड उपस्थिति और ग्राहकों तक पहुंच को मजबूत करते हुए, कंपनी ने 20.14 मिलियन टन की अब तब की सर्वाधिक विक्रय दर्ज किया है, जो पिछले वर्ष के 18.07 मिलियन टन की तुलना में 11.5% की प्रभावशाली वृद्धि को दर्शाता है। यह वृद्धि व्यापक रही और सभी उत्पाद श्रेणियों में बिक्री में उछाल देखा गया।

उत्पादन के मोर्चे पर, सेल ने 19.43 मिलियन टन का अपना सर्वश्रेष्ठ कच्चा इस्पात (Crude Steel) उत्पादन और 19.176 मिलियन टन का विक्रेय इस्पात (Saleable Steel) उत्पादन दर्ज किया, जिसने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। परिचालन उत्कृष्टता को बेहतर दक्षता मापदंडों के माध्यम से और प्रदर्शित किया गया, जो टिकाऊ और प्रतिस्पर्धी इस्पात उत्पादन की दिशा में कंपनी की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करता है।

भारतीय रेलवे को 1.25 मिलियन टन की रिकॉर्ड सप्लाई देना और अपनी यूनिवर्सल रेल मिल से अब तक का सबसे ज्यादा उत्पादन करना, सेल की कार्यकुशलता और भारत के रेल नेटवर्क को बढ़ाने में उसके रणनीतिक योगदान को दिखाता है। यही नहीं, कंपनी के निर्यात (एक्सपोर्ट) में भी 162% की भारी बढ़त देखी गई है, जो 2.9 लाख टन तक पहुँच गया है। सेल ने अब भूटान समेत नए विदेशी बाजारों में भी अपना विस्तार किया है।

ये उपलब्धियां सेल की लगातार वैल्यू बढ़ाने की क्षमता को सुदृढ़ करने, सेल की ब्रांड पोजीशनिंग को मजबूत करने और विविध बाजारों में ग्राहकों तक पहुंच बढ़ाने की क्षमता को साबित करती हैं।

***

AG


(रिलीज़ आईडी: 2248590) आगंतुक पटल : 7
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English
Ministry of Heavy Industries of the Republic of India published this content on April 02, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on April 02, 2026 at 14:28 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]