Live
CJP Protest Live: 'सीईसी के इस्तीफे तक पीछे नहीं हटेंगे', जंतर-मंतर की ओर आज फिर सीजेपी का कूच; पुलिस अलर्ट
{"_id":"6acaf27dc0c95e5ebd08b650","slug":"cjp-protests-demanding-the-resignation-of-cec-gyanesh-kumar-2026-10-11","type":"live","status":"publish","title_hn":"CJP Protest Live: 'सीईसी के इस्तीफे तक पीछे नहीं हटेंगे', जंतर-मंतर की ओर आज फिर सीजेपी का कूच; पुलिस अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 11 Oct 2026 08:39 AM IST
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by:
Vijay Singh Pundir Updated Sun, 11 Oct 2026 08:39 AM IST
खास बातें
Delhi CJP Protest Live Updates: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने आंदोलन जारी रखने का एलान किया है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने रविवार सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। सीजेपी के संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे ने कहा कि उसके कार्यकर्ता रविवार सुबह 10 बजे फिर जंतर-मंतर की ओर कूच करेंगे।
विज्ञापन
CJP Delhi Protest - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
08:38 AM, 11-Oct-2026
दिल्ली पुलिस ने बताया कि कहां हैं सीजेपी नेता?
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सीजेपी नेता अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को एहतियाती हिरासत में रखा गया है। उन्हें आज दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।
08:14 AM, 11-Oct-2026
शनिवार को ये बड़े नेता हिरासत में रहे
शनिवार को आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को उनके आवास से हिरासत में लिया गया। संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज व गोपाल राय भी हिरासत में रहे। तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी, डेरेक ओब्रायन, डोला सेन, विजयन, माणिक सरकार और वृंदा करात को केरल भवन के बाहर से हिरासत में लिया गया। अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज, फिल्मकार अबान रजा भी हिरासत में रहे।
विज्ञापन
08:00 AM, 11-Oct-2026
भारत ने जताई कड़ी आपत्ति- आंतरिक मामलों में यूएन की टिप्पणी अनुचित हस्तक्षेप
प्रदर्शनकारियों की धरपकड़ पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय की ओर से चिंता जताने पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है। जिनेवा में भारत के स्थायी मिशन ने यूएन की टिप्पणी खारिज करते हुए इसे अनुचित और भारत के आंतरिक मामलों में अवांछित हस्तक्षेप करार दिया है। यूएन प्रवक्ता थमीन अल-खीतान ने हिरासत पर चिंता जताते हुए सभी नेताओं की तत्काल रिहाई की अपील की थी।
07:55 AM, 11-Oct-2026
प्रदर्शनकारियों से झड़प, छह पुलिसकर्मी घायल
दिल्ली में करीब 45 हजार जवानों की सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग और पाबंदियों के चलते प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर तक नहीं पहुंच सके। हालांकि बॉर्डर पर चेकिंग से ट्रैफिक चोक हो गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों से झड़प भी हुई। आरोप है कि पुलिस पर हुए पथराव में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस बीच, कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन ने 12 अक्तूबर को बड़े प्रदर्शन का एलान किया है।
07:53 AM, 11-Oct-2026
दिपके समेत सीजेपी के तीन नेताओं को विमान से हिरासत में लिया था
पुलिस सात हजार से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर बसों-गाड़ियों में भरकर स्टेडियमों और अस्थायी हिरासत केंद्र ले गई। हालांकि देर रात सभी को छोड़ दिया गया। सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके समेत तीन नेताओं को विमान से ही हिरासत में ले लिया गया। इनके अलावा चार पूर्व मुख्यमंत्रियों दिल्ली के अरविंद केजरीवाल, प. बंगाल की ममता बनर्जी, त्रिपुरा के माणिक सरकार और केरल के पी. विजयन भी हिरासत में लिए गए थे।
07:52 AM, 11-Oct-2026
शनिवार को हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में सीजेपी के प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने बड़े पैमाने पर धरपकड़ की। प्रदर्शनकारियों को शनिवार को जंतर-मंतर पर पहुंचने से पहले ही जगह-जगह रोककर हिरासत में लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:46 AM, 11-Oct-2026
CJP Protest Live: 'सीईसी के इस्तीफे तक पीछे नहीं हटेंगे', जंतर-मंतर की ओर आज फिर सीजेपी का कूच; पुलिस अलर्ट
सीजेपी के मुताबिक, मतदाता सूची में गड़बड़ी और 13 करोड़ मतों को हटाने या उनमें बदलाव करने के आरोपों पर जवाबदेही तय होने तक देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे। पार्टी ने कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने की कार्रवाई का भी विरोध किया।