Prime Minister’s Office of India

02/28/2026 | Press release | Distributed by Public on 02/28/2026 08:57

प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के काकीनाडा स्थित कारखाने में हुए विस्फोट से हुई जनहानि पर गहरा दुख प्रकट किया

प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के काकीनाडा स्थित कारखाने में हुए विस्फोट से हुई जनहानि पर गहरा दुख प्रकट किया


प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

प्रविष्टि तिथि: 28 FEB 2026 6:45PM by PIB Delhi

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा ज़िले में एक कारखाने में हुए विस्फोट से हुई जनहानि पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने इस दुखद घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमआरएफ़) से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं, इस विस्फोट में घायल हुए लोगों को 50,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा:

"आंध्र प्रदेश के काकीनाडा ज़िले में एक कारखाने में हुए विस्फोट में हुई जनहानि से अत्यंत दुखी हूं। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजन को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।"

Pained by the loss of lives in the explosion at a factory in Kakinada district of Andhra Pradesh. I extend my condolences to those who lost their loved ones. May the injured recover soon.

An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each deceased.…

- PMO India (@PMOIndia) February 28, 2026

ఆంధ్రప్రదేశ్‌, కాకినాడ జిల్లాలోని కర్మాగారంలో ప్రమాదవశాత్తు జరిగిన పేలుడులో ప్రాణనష్టం సంభవించడం చాలా బాధాకరం. ఈ క్లిష్ట సమయంలో బాధిత ప్రజలు మరియు వారి కుటుంబాలకు నా ప్రగాఢ సానుభూతిని తెలియజేస్తూ, గాయపడినవారు త్వరగా కోలుకోవాలని ప్రార్థిస్తున్నాను.

ప్రమాదంలో మరణించిన వారి…

- PMO India (@PMOIndia) February 28, 2026

***

पीके/केसी / केजे/ डीए


(रिलीज़ आईडी: 2234043) आगंतुक पटल : 5
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Marathi , Gujarati , Tamil , Kannada , Malayalam
Prime Minister’s Office of India published this content on February 28, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on February 28, 2026 at 14:57 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]