Ministry of Heavy Industries of the Republic of India

08/11/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/11/2026 06:41

शहरी बाढ़ जोखिम शमन कार्यक्रम

गृह मंत्रालय

शहरी बाढ़ जोखिम शमन कार्यक्रम

प्रविष्टि तिथि: 11 AUG 2026 4:09PM by PIB Delhi

गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि

केंद्र सरकार ने शहरी बाढ़ जोखिम प्रबंधन कार्यक्रम के पहले चरण को सात शहरों - अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और पुणे - में कुल 3075.65 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ और ग्यारह शहरों - भोपाल, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, जयपुर, कानपुर, पटना, रायपुर, त्रिवेंद्रम, विशाखापत्तनम, इंदौर और लखनऊ में कुल 2444.42 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण कोष-एनडीएमएफ से वित्तीय सहायता की मंजूरी दी है। शहरी बाढ़ जोखिम प्रबंधन कार्यक्रम-यूएफआरएमपी के पहले और द्वितीय चरण के तहत आवंटित और जारी राशि का राज्यवार विवरण अनुलग्नक में प्रस्‍तुत है।

केंद्र सरकार द्वारा शहरी बाढ़ जोखिम प्रबंधन कार्यक्रम के तहत स्वीकृत परियोजनाओं को संबंधित राज्य सरकारें कार्यान्वित कर रही हैं। यूएफआरएमपी चरण-1 के तहत सभी 7 शहरों और चरण-II के तहत गुवाहाटी के लिए स्वीकृत परियोजनाएं विभिन्न कार्यान्वयन चरणों में हैं। शहरी बाढ़ जोखिम प्रबंधन कार्यक्रम के तहत कार्यान्वित परियोजनाओं से शहरों में वर्षा जल निकासी में उल्लेखनीय सुधार, बाढ़ और जलभराव में कमी, सड़क संपर्क बढने और जल निकासी व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। पर्याप्त कार्यान्वयन के बाद ही इन परिणामों का शहरवार अंतिम मूल्यांकन संभव है। यूएफआरएमपी के तहत परियोजनाओं के कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा और परियोजनाओं की समय पर पूर्णता सुनिश्चित करने के लिए गृह मंत्रालय और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण-एनडीएमए में समय-समय पर बैठकें आयोजित की जाती हैं। एनडीएमए ने शहरी बाढ़ जोखिम प्रबंधन कार्यक्रम के लिए निगरानी और मूल्यांकन ढांचा भी तैयार किया है और इसे शहरों को अपनाने और सूचित करने के लिए भेजा है।

अनुलग्नक-I

यूएफआरएमपी चरण-I के तहत आवंटित और जारी की गई राशि का शहर/राज्यवार विवरण

क्र.सं.

शहरों/राज्यों की सूची

मंजूर वित्तीय

परिव्यय

एनडीएमएफ से केंद्रीय

वित्तीय

सहायता

एनडीएमएफ से जारी निधि

1

अहमदाबाद/गुजरात

275.00

243.90

73.17

2

बंगलुरू/ कर्नाटक

275.00

238.72

71.62

3

चेन्नई / तमिलनाडु

561.29

500.00

331.50

4

हैदराबाद/तेलंगाना

319.53

250.00

75.00

5

कोलकाता/ पश्चिम बंगाल

650.43

500.00

150.00

6

मुंबई/ महाराष्ट्र

707.71

500.00

150.00

7

पुणे/महाराष्ट्र

286.69

250.00

75.00

(करोड़ रुपये में)

यूएफआरएमपी चरण-II के तहत आवंटित और जारी की गई राशि का शहर/राज्यवार विवरण

(करोड़ रुपये में)

क्र.सं.

शहर/राज्य

मंजूर वित्तीय

परिव्यय

एनडीएमएफ से केंद्रीय

वित्तीय

सहायता

एनडीएमएफ से जारी निधि

1

भोपाल, मध्य प्रदेश

222.22

200

0.00

2

भुवनेश्वर, ओडिशा

222.22

200

0.00

3

गुवाहाटी, असम

222.22

180

54.00

4

जयपुर, राजस्थान

222.22

200

0.00

5

कानपुर, उत्तर प्रदेश

222.22

200

0.00

6

पटना, बिहार

222.22

200

0.00

7

रायपुर, छत्तीसगढ़

222.22

200

0.00

8

त्रिवेंद्रम, केरल

222.22

200

0.00

9

विशाखापत्तनम,

आंध्र प्रदेश

222.22

200

0.00

10

इंदौर, मध्य प्रदेश

222.22

200

0.00

11

लखनऊ, उत्तर प्रदेश

222.22

200

0.00

***

पीके/केसी/एकेवी/एमपी


(रिलीज़ आईडी: 2297776) आगंतुक पटल : 6
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Urdu , English
Ministry of Heavy Industries of the Republic of India published this content on August 11, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 11, 2026 at 12:41 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]