Ministry of Heavy Industries of the Republic of India

06/17/2026 | Press release | Distributed by Public on 06/17/2026 07:25

भारतीय नौसेना का जहाज ‘तरकश’ सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया से रवाना

रक्षा मंत्रालय

भारतीय नौसेना का जहाज 'तरकश' सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया से रवाना

प्रविष्टि तिथि: 17 JUN 2026 4:44PM by PIB Delhi

भारतीय नौसेना का स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस तरकश आगे की तैनाती के लिए अपने पोर्ट कॉल को पूरा करने के बाद 15 जून 2026 को सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया से रवाना हुआ।

जहाज ने अपनी यात्रा के दौरान भारत और सेशेल्स के बीच लंबे समय से चली आ रही मित्रता और समुद्री साझेदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से कई पेशेवर आदान-प्रदान, सामुदायिक संपर्क और राजनयिक गतिविधियों में भाग लिया। गत 13 जून 2026 को जहाज आगंतुकों के लिए खोला गया, जिसमें भारतीय प्रवासी और स्थानीय समुदाय के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इससे उन्हें चालक दल के साथ बातचीत करने और भारतीय नौसेना की भूमिका तथा क्षमताओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला। जहाज की चिकित्सा टीम ने स्थानीय समुदाय के बुजुर्ग सदस्यों के लिए एक मानवीय सहायता कार्यक्रम चलाया, जिसमें प्राथमिक उपचार और बुनियादी चिकित्सा परामर्श प्रदान किए गए, साथ ही आवश्यक दवाएं और खाद्य सामग्री वितरित की गईं।

जहाज पर एक सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें सेशेल्स गणराज्य के उपराष्ट्रपति श्री एलिक्स सेबेस्टियन पिल्ले, राजनयिक कोर के सदस्य, भारतीय उच्चायोग के प्रतिनिधि और अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे।

इस यात्रा ने दोनों देशों के बीच घनिष्ठ और स्थायी संबंधों की पुष्टि की और समुद्री सहयोग, क्षेत्रीय सुरक्षा तथा महासागर (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति) की परिकल्पना को बढ़ाने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

***

पीके/केसी/पीसी/वाईबी


(रिलीज़ आईडी: 2274165) आगंतुक पटल : 16
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English
Ministry of Heavy Industries of the Republic of India published this content on June 17, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on June 17, 2026 at 13:25 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]