Amar Ujala Ltd

09/24/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/24/2026 13:05

गुरुग्राम में दबंगई का वीडियो: कार रोककर बदमाशों ने तोड़ा शीशा, थाने के सामने भी पीटा; ओयो से तीन आरोपी दबोचे

{"_id":"6ab552be05c7584f47093c0a","slug":"in-gurugram-goons-smashed-glass-of-car-and-assaulted-victim-in-front-of-police-station-2026-09-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में दबंगई का वीडियो: कार रोककर बदमाशों ने तोड़ा शीशा, थाने के सामने भी पीटा; ओयो से तीन आरोपी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

गुरुग्राम में दबंगई का वीडियो: कार रोककर बदमाशों ने तोड़ा शीशा, थाने के सामने भी पीटा; ओयो से तीन आरोपी दबोचे

Thu, 24 Sep 2026 10:13 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, गुरुग्राम
माई सिटी रिपोर्टर, गुरुग्राम Published by: विकास कुमार Updated Thu, 24 Sep 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
स्कॉर्पियो से उतरते बदमाश - फोटो : अमर उजाला
  • Link Copied

गुरुग्राम स्थित न्यू कॉलोनी मोड के पास कार को रुकवाकर स्कॉर्पियो सवार दबंगों ने पीड़ित से खिड़की खुलवानी चाही। पीड़ित ने खिड़की नहीं खोली तो आरोपियों ने कार का शीशा तोड़ दिया। पीड़ित जान बचाने के लिए वहां से भागा और अपने दो दोस्तों के साथ पुलिस को शिकायत दी। आरोप है कि न्यू कॉलोनी थाना के बाहर भी पीड़ित व उसके दोस्तों पर आरोपियों ने हमला कर कर घायल कर दिया।

विज्ञापन



ओयो होटल से पकड़े गए आरोपी
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि गुरुवार देर शाम न्यू कॉलोनी थाना में चार युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। तीन आरोपियों को पुलिस ने रात को ही एक ओयो होटल से काबू किया। उनकी स्कॉर्पियो कार भी पुलिस ने जब्त कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के पास हथियार
मामले में मदनपुरी निवासी गौतम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी कार से हरीश बेकरी से यू-टर्न लेकर न्यू कॉलोनी मोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आई स्कॉर्पियो कार नंबर एचआर26एफजी5726 ने उसकी कार को ओवरटेक कर रास्ता रोक लिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि स्कॉर्पियो में सवार युवकों ने उसकी कार के शीशे तोड़ दिए और उसके साथ अभद्रता की। उसने आरोप लगाया कि युवकों के पास हथियार भी थे, जिसके चलते वह अपनी कार को वहां से भगा ले गया।

विज्ञापन

कार होटल के पास दिखी
इसके बाद गौतम ने अपने परिचित रविंद्र कटारिया और संदीप दहिया को घटना की जानकारी दी और रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए उनके साथ न्यू कॉलोनी थाने पहुंचा। शिकायत के मुताबिक पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल की ओर जाते समय आरोपियों की कार साई मंदिर के पास एक ओयो होटल के सामने खड़ी दिखी। पुलिस ने होटल के कमरे से तीन युवकों को काबू किया और अपने साथ थाने लेकर गई।

थाने के सामने की पिटाई
आरोप है कि स्कॉर्पियो सवार युवकों ने थाने के सामने सरकारी वाहन से उतरने के बाद रविंद्र कटारिया और संदीप दहिया के साथ मारपीट की और धारदार हथियार से हमला किया। इससे दोनों को चोटें आईं। एफआईआर में अजय, मोहित, पियूष और शिवम के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो को भी कब्जे में लिया है।

पीड़ितों ने की सुरक्षा की मांग
शिकायतकर्ता ने आरोपियों से भविष्य में भी खतरा बताते हुए सुरक्षा और सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही साई बाबा मंदिर के पास एक ओयो होटल के संचालक पर बिना पहचान पत्र के कमरे देने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई है।

Amar Ujala Ltd published this content on September 24, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on September 24, 2026 at 19:05 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]