Prime Minister’s Office of India

07/31/2026 | Press release | Distributed by Public on 07/31/2026 03:12

प्रधानमंत्री ने मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रविष्टि तिथि: 31 JUL 2026 1:48PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विख्यात साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद ने अपनी कालजयी साहित्यिक रचनाओं के माध्यम से मानवीय भावनाओं को सशक्त अभिव्यक्ति दी है, जो आज भी प्रासंगिक बनी हुई है। उन्होंने उनकी जन्मभूमि और कर्मभूमि काशी की साहित्यिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने में उनके अमूल्य योगदान को भी रेखांकित किया।

श्री मोदी ने कहा कि यथार्थवाद और सामाजिक समानता पर आधारित मुंशी प्रेमचंद का अमर साहित्य देश के लोगों को प्रेरित करता रहेगा।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

"महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद जी को उनकी जन्म-जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। अपनी कालजयी रचनाओं के माध्यम से उन्होंने मानवीय संवेदनाओं को ऐसी सशक्त अभिव्यक्ति दी, जो आज भी प्रासंगिक है। अपनी जन्मभूमि और कर्मभूमि काशी की साहित्यिक विरासत को विश्व पटल पर पहचान दिलाने में भी उनका अमूल्य योगदान रहा है। यथार्थ और सामाजिक समानता पर आधारित उनका अमर साहित्य देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।"

महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद जी को उनकी जन्म-जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। अपनी कालजयी रचनाओं के माध्यम से उन्होंने मानवीय संवेदनाओं को ऐसी सशक्त अभिव्यक्ति दी, जो आज भी प्रासंगिक है। अपनी जन्मभूमि और कर्मभूमि काशी की साहित्यिक विरासत को विश्व पटल पर पहचान दिलाने में भी उनका…

- Narendra Modi (@narendramodi) July 31, 2026

****

पीके/केसी/एसकेजे/एनजे


(रिलीज़ आईडी: 2292346) आगंतुक पटल : 7
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Gujarati , Malayalam
Prime Minister’s Office of India published this content on July 31, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on July 31, 2026 at 09:12 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]