Prime Minister’s Office of India

02/19/2026 | Press release | Distributed by Public on 02/19/2026 00:13

प्रधानमंत्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रविष्टि तिथि: 19 FEB 2026 8:48AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि देश दूरदर्शी नेता, असाधारण प्रशासक, रणनीतिक विचारक और स्वराज के योद्धा को नमन करता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि शिवाजी महाराज का साहस आज भी हमें प्रेरणा देता है, उनका शासन मार्गदर्शक की भूमिका निभाता है और न्याय एवं आत्मसम्मान की उनकी भावना आज भी समाज को सशक्त बनाने में मदद करती है।

उन्होंने यह भी कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने हमेशा हर व्यक्ति के कल्याण को सर्वोपरि रखा और उनकी सुरक्षा के लिए स्वयं को समर्पित कर दिया। इसी प्रतिबद्धता के कारण उनका जीवन आज भी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

श्री मोदी ने 'एक्स' पर अलग-अलग पोस्ट में लिखा:

"छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर, हम दूरदर्शी नेता, असाधारण प्रशासक, रणनीतिक विचारक और स्वराज के योद्धा को श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं।

उनकी बहादुरी हमें प्रेरणा दे, उनकी शासन व्यवस्था हमारा मार्गदर्शन करे और न्याय आत्मसम्मान की उनकी भावना हमारे समाज को सशक्त बनाए।"

On the Jayanti of Chhatrapati Shivaji Maharaj, we bow in reverence to the visionary leader, exceptional administrator, strategic thinker and champion of Swarajya.

May his courage inspire us, his governance guide us and his spirit of justice and self-respect strengthen our… pic.twitter.com/A6wmEjMvGu

- Narendra Modi (@narendramodi) February 19, 2026

"छत्रपती शिवाजी महाराज यांच्या जयंतीनिमित्त, दूरदर्शी नेते, कुशल प्रशासक, विलक्षण रणनीतीकार आणि स्वराज्याचे पुरस्कर्ते अशा महान व्यक्तिमत्त्वाला आम्ही साष्टांग नमन करतो.

त्यांचे शौर्य आपल्याला प्रेरणा देईल, त्यांचे सुशासन आपल्यासाठी मार्गदर्शक ठरेल आणि न्याय व स्वाभिमानाची त्यांची भावना आपल्या समाजाला अधिक सक्षम करेल."

छत्रपती शिवाजी महाराज यांच्या जयंतीनिमित्त, दूरदर्शी नेते, कुशल प्रशासक, विलक्षण रणनीतीकार आणि स्वराज्याचे पुरस्कर्ते अशा महान व्यक्तिमत्त्वाला आम्ही साष्टांग नमन करतो.

त्यांचे शौर्य आपल्याला प्रेरणा देईल, त्यांचे सुशासन आपल्यासाठी मार्गदर्शक ठरेल आणि न्याय व स्वाभिमानाची… pic.twitter.com/JI9dSJCedg

- Narendra Modi (@narendramodi) February 19, 2026

श्री मोदी ने दूसरे पोस्ट में संस्कृत श्लोक को उद्धृत करते हुए लिखा:

"छत्रपति शिवाजी महाराज ने जन-जन के कल्याण को सदैव सर्वोपरि रखा और उनकी सुरक्षा के लिए स्वयं को समर्पित कर दिया। इसलिए उनका जीवन आज भी भारतवर्ष के लिए पथ-प्रदर्शक बना हुआ है।

गोपायितारं दातारं धर्मनित्यमतन्द्रितम्।

अकामद्वेषसंयुक्तमनुरज्यन्ति मानवाः।।

छत्रपति शिवाजी महाराज ने जन-जन के कल्याण को सदैव सर्वोपरि रखा और उनकी सुरक्षा के लिए स्वयं को समर्पित कर दिया। इसलिए उनका जीवन आज भी भारतवर्ष के लिए पथ-प्रदर्शक बना हुआ है।

गोपायितारं दातारं धर्मनित्यमतन्द्रितम्।

अकामद्वेषसंयुक्तमनुरज्यन्ति मानवाः।। pic.twitter.com/4yioRdkbdH

- Narendra Modi (@narendramodi) February 19, 2026

***

पीके/केसी/बीयू/वाईब


(रिलीज़ आईडी: 2230080) आगंतुक पटल : 20
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Assamese , Gujarati
Prime Minister’s Office of India published this content on February 19, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on February 19, 2026 at 06:14 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]