06/03/2026 | Press release | Distributed by Public on 06/03/2026 08:04
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुश्री मेटे फ्रेडरिक्सन को डेनमार्क की प्रधानमंत्री के रूप में लगातार तीसरी बार पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और डेनमार्क आपसी विश्वास, एकसमान मूल्यों और सतत भविष्य के प्रति दृढता पर आधारित एक अटूट साझेदारी साझा करते हैं। श्री मोदी ने कहा कि वे प्रधानमंत्री सुश्री मेटे फ्रेडरिक्सन के साथ मिलकर भारत-डेनमार्क हरित रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा जनता के हित में इस सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तत्पर हैं।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
"मेरी मित्र सुश्री मेटे फ्रेडरिक्सन को डेनमार्क के प्रधानमंत्री के रूप में लगातार तीसरी बार पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई।
भारत और डेनमार्क आपसी विश्वास, एकसमान मूल्यों और सतत भविष्य के प्रति दृढता पर आधारित एक अटूट साझेदारी साझा करते हैं। मैं प्रधानमंत्री सुश्री फ्रेडरिक्सन के साथ मिलकर भारत-डेनमार्क हरित रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा अपने देशवासियों के हित में सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तत्पर हूं।
@स्टेट्समिन"
Congratulations to my friend Ms. Mette Frederiksen on assuming office as the Prime Minister of Denmark for a remarkable third consecutive term.
India and Denmark share an enduring partnership founded on mutual trust, shared values and a common commitment to a sustainable future.…
***
पीके/केसी/एसकेएस/एसवी