Amar Ujala Ltd

09/18/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/18/2026 07:44

सड़क में धंस गए कार के पहिए: चालक को भारी पड़ी चालाकी, बैरिकेडिंग के बगल से बढ़ा दी गाड़ी; बुलानी पड़ी जेसीबी

{"_id":"6aad32df085d8ad32c0f878e","slug":"car-tyres-sank-into-road-vehicle-drove-onto-wet-mortar-2026-09-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सड़क में धंस गए कार के पहिए: चालक को भारी पड़ी चालाकी, बैरिकेडिंग के बगल से बढ़ा दी गाड़ी; बुलानी पड़ी जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

सड़क में धंस गए कार के पहिए: चालक को भारी पड़ी चालाकी, बैरिकेडिंग के बगल से बढ़ा दी गाड़ी; बुलानी पड़ी जेसीबी

Fri, 18 Sep 2026 06:19 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Fri, 18 Sep 2026 06:19 PM IST
सार

करीब आधे घंटे की जद्दोजहद के बाद जेसीबी मशीन को बुलाया गया। जेसीबी ने रस्सी बांधकर कार को खींचकर बाहर निकाला। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और सड़क पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति भी बनी रही।

विज्ञापन
सड़क में धंसे कार के पहिए - फोटो : अमर उजाला
  • Link Copied

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर मेन मार्केट में एक कार चालक की जल्दबाजी उस पर भारी पड़ गई। निर्माणाधीन सड़क पर ताजा मसाला डालने के कुछ ही देर बाद चालक ने लापरवाही दिखाते हुए कार को कच्ची सड़क पर चढ़ा दिया, जिससे कार गीले मसाले में बुरी तरह धंस गई। काफी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से कार को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन


बैरिकेडिंग देखकर भी नहीं लगाए ब्रेक
घटना गुरुवार सुबह करीब 8 बजे की है। बताया जा रहा है कि सूरजपुर में सड़क निर्माण का काम चल रहा है। ठेकेदार द्वारा सड़क पर ताजा मसाला डलवाया गया था और आवाजाही रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई थी। इसी दौरान एक कार चालक वहां पहुंचा और जल्दबाजी में बैरिकेड के साइड से कार को निर्माणाधीन हिस्से पर चढ़ा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जितनी की बाहर निकलने की कोशिश, उतनी धंसती गई कार
मसाला अभी गीला था, इसलिए कार के चारों पहिए उसमें धंस गए। चालक ने खुद कार निकालने की बहुत कोशिश की, लेकिन पहिए और ज्यादा धंसते चले गए। शोर सुनकर आसपास के लोग और दुकानदार मौके पर पहुंचे। लोगों ने मिलकर कार को धक्का देकर निकालने का प्रयास किया, लेकिन वजन ज्यादा होने और मसाला गीला होने से कार टस से मस नहीं हुई।

विज्ञापन

जेसीबी ने निकाला बाहर
करीब आधे घंटे की जद्दोजहद के बाद जेसीबी मशीन को बुलाया गया। जेसीबी ने रस्सी बांधकर कार को खींचकर बाहर निकाला। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और सड़क पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति भी बनी रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि चालक को बैरिकेड देखकर रुक जाना चाहिए था।

लोगों ने क्या कहा
- सड़क का काम चल रहा था। मसाला अभी गीला था, लेकिन वह इतनी जल्दी में था कि उसे कुछ नहीं दिखा। -रामप्रसाद, दुकानदार
- काम चल रहा था, सबको दिख रहा था। फिर भी कार वाले ने लापरवाही दिखाई। उसकी जल्दबाजी से जाम भी लग गया। -ब्रजेश, दुकानदार
- सारी गलती कार वाले की ही है, जब कार फंसी भी नहीं थी, तभी स्थानीय लोगों ने रोकने का प्रयास किया था। -सलीम, दुकानदार

Amar Ujala Ltd published this content on September 18, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on September 18, 2026 at 13:44 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]