Prime Minister’s Office of India

03/04/2026 | Press release | Distributed by Public on 03/04/2026 02:56

प्रधानमंत्री ने देश को होली की शुभकामनाएं दीं; संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने देश को होली की शुभकामनाएं दीं; संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

प्रविष्टि तिथि: 04 MAR 2026 9:13AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने होली के अवसर पर देश के लोगों को दिल से शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि रंगों और खुशियों का यह त्योहार सभी के जीवन में खुशियां, समृद्धि और सफलता लाए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि होली का त्योहार पूरे वातावरण को नई ऊर्जा से भर देता है, जो इसकी सबसे बड़ी विशेषता है। उन्होंने कहा कि इस पर्व के दौरान हर जगह दिखाई देने वाले खुशियों के चमकीले रंग सभी को खुशी और उत्सव की भावना में सराबोर कर देते हैं।

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर यह संस्कृत सुभाषितम् भी साझा किया-

उद्भिन्नस्तबकावतंससुभगाः प्रे खन्मरुन्नर्तिताः

पुष्पोद्गीर्णपरागपांशुललसत्पत्रप्रकाण्ड त्विषः।

गम्भीरक्रमपञ्चमोन्मदपिकध्वानोच्छलद्गीतयः

प्रत्युज्जीवितमन्मथोत्सव इव क्रीडन्त्यमू भूरुहः॥

सुभाषितम् बताता है कि वसंत की हवा के मनोरम नृत्य के अंतर्गत खिलने वाले, जीवंत रंगों और सुगंध से सुशोभित होने वाले सुंदर कमल के फूलों की तरह, यह प्रेम का शानदार उत्सव उल्लासपूर्वक फलता-फूलता है, जो जीवन को जागृत करने वाली आनंदमय धुनों से भरा होता है।

प्रधानमंत्री ने X पर लिखा;

"सभी देशवासियों को होली की अनंत शुभकामनाएं। रंग और उमंग से भरा यह त्योहार सबके लिए खुशियों की बहार लेकर आए। हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता के रंगों की बौछार हो, यही कामना है।"

सभी देशवासियों को होली की अनंत शुभकामनाएं। रंग और उमंग से भरा यह त्योहार सबके लिए खुशियों की बहार लेकर आए। हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता के रंगों की बौछार हो, यही कामना है।

- Narendra Modi (@narendramodi) March 4, 2026

"होली का त्योहार पूरे माहौल में नई ऊर्जा भर देता है। यही इस उत्सव की बड़ी विशेषता है। हर तरफ जिस प्रकार खुशियों के रंग बिखरे नजर आते हैं, वो हर किसी को उल्लास और आनंद से सराबोर कर जाता है।

उद्भिन्नस्तबकावतंससुभगाः प्रे खन्मरुन्नर्तिताः

पुष्पोद्गीर्णपरागपांशुललसत्पत्रप्रकाण्ड त्विषः।

गम्भीरक्रमपञ्चमोन्मदपिकध्वानोच्छलद्गीतयः

प्रत्युज्जीवितमन्मथोत्सव इव क्रीडन्त्यमू भूरुहः॥"

होली का त्योहार पूरे माहौल में नई ऊर्जा भर देता है। यही इस उत्सव की बड़ी विशेषता है। हर तरफ जिस प्रकार खुशियों के रंग बिखरे नजर आते हैं, वो हर किसी को उल्लास और आनंद से सराबोर कर जाता है।

उद्भिन्नस्तबकावतंससुभगाः प्रे खन्मरुन्नर्तिताः
पुष्पोद्गीर्णपरागपांशुललसत्पत्रप्रकाण्ड… pic.twitter.com/5EmaAH5mNV

- Narendra Modi (@narendramodi) March 4, 2026

*******

पीके/केसी/पीके


(रिलीज़ आईडी: 2235282) आगंतुक पटल : 27
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Bengali , Manipuri , Assamese , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam
Prime Minister’s Office of India published this content on March 04, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on March 04, 2026 at 08:56 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]